Homeमध्य प्रदेशमप्र के इतिहास में पहली बार कोटपा एक्ट की 4 धाराओं में...

मप्र के इतिहास में पहली बार कोटपा एक्ट की 4 धाराओं में तहत दर्ज हुआ प्रकरण

- तम्बाकू के अवैध कारोबार पर 5 विभागों ने 9 प्रकरण बनाएं

Date:

इंदौर: मध्यप्रदेश के इतिहास में पहली बार तम्बाकू उत्पाद से जुड़े कारोबार पर कोटपा एक्ट (Kotpa Act) के अंतर्गत कार्यवाही की गई है।

इंदौर संभाग के खरगोन शहर में खंडवा रोड स्थित तीन मंजिला सुनसान मकान में जिला प्रशासन के 6 विभागों ने एक साथ जांच आरम्भ की। बताया गया कि प्रारम्भिक रूप से जांच में 42 लाख रुपये से अधिक की तम्बाकू व अन्य सामग्री जब्त की गई है।

खरगोन के खाद्य सुरक्षा अधिकारी एचएल अवास्या ने मंगलवार को जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश में कोटपा एक्ट में पहला मामला है जिसमें विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज किया गया है।

शहर में तम्बाकू के अवैध कारोबारी ब्रजेश टोबेको (जय अम्बे घोड़ा छाप तम्बाकू खंडवा रोड खरगोन) पर सिगरेट एवं अन्य तम्बाकू उत्पाद अधिनियम ( कोटपा ) 2003 की धारा 5, 7, 20 और 22 में प्रकरण दर्ज किया गया है।

इस पूरी कार्यवाही को लेकर खरगोन एसडीएम ओमनारायण सिंह ने बताया कि सोमवार को सुनसान मकान की जांच के बाद तम्बाकू के अवैध कारोबार का पता चला था। मंगलवार को जिला प्रशासन के 6 विभागों ने अलग-अलग अधिनियमों में प्रकरण पंजीबद्ध किये गए हैं।

तम्बाकू के अवैध कारोबार में 42 लाख रुपये की अवैध तम्बाकू जब्त कर कारखाने को सील किया गया। इस कारखाने में अलग-अलग मंजिल पर करीब 30 श्रमिक कार्यरत पाए गए। कार्यवाही में 5932 किलो. तम्बाकू जब्त की गई। इसके अलावा शहर के खसखसवाड़ी में भी मकान सह गोडाउन की संदेह होने पर जांच की गई।

यहाँ से 83 बोरो में अवैध तम्बाकू बरामद की गई। हालांकि यहां अभी पूरी जांच होना बाकी है। खंडवा रोड़ स्थित कारखाने में ब्रजेश टोबेको तम्बाकू विक्रेता की जांच के बाद 5 विभागों ने अलग-अलग प्रकरण बनाये हैं।

यहां टैक्स चोरी का भी संदेह है। इसकी भी छानबीन जारी है। इस अवैध तम्बाकू के कारखाने पर एफआईआर दर्ज कराने की तैयारी की जा रही है।

बाल श्रम, माप विज्ञान, भू संहिता और घरेलू संयोजन के प्रकरण भी बने

सोमवार की कार्यवाही के बाद शामिल विभागों ने मंगलवार को भी आवश्यक छानबीन जारी रखी। इसके बाद 5 विभागों ने प्रकरण पंजीबद्ध किये है। जबकि 2 विभागों की अभी भी जांच जारी है।

इस सम्बन्ध में एसडीएम सिंह द्वारा दी गई जानकारी अनुसार श्रम, स्वास्थ्य,बिजली,नापतोल और राजस्व विभाग ने अलग अलग अधिनियम में प्रकरण बनाये है। जबकि नगर पालिका द्वारा अभी भी जांच की जा रही है।

इसी तरह इस पूरे मामले में भारी संख्या में जीएसटी चोरी का संदेह होने से टैक्स निरीक्षक भी जांच में जुटे है।

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related