Homeमध्य प्रदेशMP के इंदौर में खाने-पीने के शौकीनों को 1 जुलाई से लगेगा...

MP के इंदौर में खाने-पीने के शौकीनों को 1 जुलाई से लगेगा बड़ा झटका, होने जा रहा ये बड़ा बदलाव

Food lovers in MP's Indore will get a big shock from July 1, this big change is going to happen

Date:

मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी और देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर में 1 जुलाई से बड़ा बदलाव होने जा रहा है। दरअसल खाने-पीने के शौकीनों को अब एक बड़ा झटका लगने वाला है। खाने-पीने से लेकर साज सज्जा तक में एक बड़ा असर नजर आएगा।

सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग अभी तक धड़ल्ले से कर रहे थे, लेकिन इसके बाद इस पर प्रतिबंध लगा दिया जाएगा। इस से निर्मित होने वाली कई चीजें बंद हो जाएगी। ऐसे में अगर आप घर से बाहर निकलते हैं तो इन चीजों का ध्यान रखें नहीं तो आपको परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

प्लास्टिक के दोने, प्लेट, ग्लास पर प्रतिबंध

दरअसल 1 जुलाई से देशभर में सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध लगाया जा रहा है। इसका असर आर्थिक राजधानी इंदौर में भी देखने को मिलेगा। शहर में सराफा चौपाटी और 56 बाजार में लोग कई व्यंजनों का लुत्फ उठाने के लिए पहुंचते हैं, लेकिन अब जो व्यंजन प्लास्टिक में परोसे जाते हैं वहां प्लास्टिक बैन होने जा रही है।

यानी कि अभी तक कोई भी व्यंजन आपको परोसने के लिए प्लास्टिक डिस्पोजल और दोने का उपयोग किया जाता था लेकिन अब प्लास्टिक की चम्मच से लेकर ग्लास, प्लेट, दोने सभी पर प्रतिबंध लगाया जा रहा है।

स्थानीय प्रदूषण विभाग को सौंपी ये जिम्मेदारी

सिंगल यूज प्लास्टिक लोगों के लिए परेशानी का सबब बनने वाली है ।प्लास्टिक से बनने वाली पत्तल, दोने और ग्लास अभी तक देखा जाता है कि शादी ब्याह में इसका यूज किया जाता है। सरकार ने इस पर प्रतिबंध लगाने की तैयारी कर ली है। इसका निर्माण करने वाली फैक्ट्री भी सील कर दी है।

प्रतिबंध का पालन करवाने का जिम्मा अब स्थानीय निकाय व प्रदूषण विभाग का रहेगा। केंद्र की मोदी सरकार के द्वारा प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन के नियम में संशोधन किया गया है। अब प्लास्टिक से बनने वाली चीजों का इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे।

इन 11 फैक्ट्रियों को किया सील

बता दें कि प्रदूषण विभाग ने प्लास्टिक से बनने वाले दोने पत्तल और गिलास का निर्माण करने वाली 11 फैक्ट्रियों को सील कर दिया है। निर्माता उपलब्ध रा मटेरियल की खपत पर माल बना सकेंगे। इसके बाद इन्हें निर्माण की अनुमति नहीं दी जाएगी ।

क्षेत्रीय अधिकारी एसएन द्विवेदी ने बताया कि औचक निरीक्षण के लिए दल गठित कर दिए गए है। वैज्ञानिक सुनील व्यास ने कहा कि शुक्रवार को पाटनीपुरा, सियागंज, शॉपिंग मॉल, रानीपुरा व अन्य दुकानदारों को प्रतिबंध की जानकारी दे दी गई है। इस दौरान संजय जैन, अजय मिश्रा, राम संतोष शुक्ला शामिल रहे।

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

MP Pulse Polio Campaign: 3 दिन में 1.06 करोड़ से ज्यादा बच्चों को पिलाई गई पोलियो की खुराक, अभियान रहा सफल

भोपाल: मध्यप्रदेश में राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान ने एक...