Homeमध्य प्रदेशEk Shaam Rahat Ke Naam : भोपाल में 'एक शाम राहत के...

Ek Shaam Rahat Ke Naam : भोपाल में ‘एक शाम राहत के नाम’ कार्यक्रम 16 अगस्त को, पहुंचेंगे Kumar Vishwas

Date:

भोपाल: मशहूर शायर और गीतकार डॉ. राहत इंदौरी की याद में 16 अगस्त को ‘एक शाम राहत के नाम’ कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा. मंजुल पब्लिशिंग हाउस की ओर से अपने इंस्टाग्राम पेज पर रविवार शाम इस विशेष कार्यक्रम को आयोजित किया जाएगा.

कार्यक्रम में हिंदी के मशहूर कवि डॉ. कुमार विश्वास और कवयित्री वृंदा वैद भी शिरकत करेंगी. हर दिल अजीज राहत इंदौरी की याद में हो रहे इस कार्यक्रम में कुल चार सत्र होंगे.

पहला सत्र ‘राहत की रूहानी शायरी ‘ शाम चार बजे शुरू होगा, जिसमें कवयित्री वृंदा वैद, राहत साहब की शेरों-शायरी पर चर्चा करेंगी. इसके बाद दूसरा सत्र ‘इश्क-मोहब्बत और राहत’ में लेखिका, ब्लॉगर और कहानीकार केनाश्री उस अलग अंदाज पर बात करेंगी, जिसमें राहत साहब इश्क को बयां किया करते थे.

तीसरा सत्र ‘शायर की आवाज और देश की जबान’ विषय पर होगा, जिसके सूत्रधार शिवम शर्मा होंगे. कार्यक्रम के चौथे और अंतिम सत्र का शीर्षक होगा ‘राहत और विश्वास’, जिसमें राहत इंदौरी के बेहद करीबी रहे डॉ. कुमार विश्वास, केनाश्री से चर्चा करेंगे और राहत साहब से जुड़े अपने संस्मरणों को दर्शकों के साथ बांटेंगे.

बता दें कि सियासत और मोहब्बत पर एक समान शायरी करने वाले राहत साहब का मंजुल पब्लिशिंग हाउस से गहरा नाता रहा है. मंजुल ने उनकी दो किताबें ‘नाराज’ और ‘एक कदम और सही’ प्रकाशित की हैं. दोनों ही किताबों को शायरी के कद्रदानों का बेहद प्यार मिला है.

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related