Homeमध्य प्रदेशDAVV Indore Exam Cancelled: 5 से 10 जून के बीच होने वाली...

DAVV Indore Exam Cancelled: 5 से 10 जून के बीच होने वाली सारी परीक्षाएं स्थगित, शिक्षक और कर्मचारी हड़ताल पर

Date:

DAVV Indore Exam Cancelled: देवी अहिल्या विश्वविद्यालय (DAVV) और अन्य 8 विश्वविद्यालयों में शिक्षकों, अधिकारियों और कर्मचारियों की हड़ताल का प्रभाव अब जाहिर होने लगा है। हड़ताल के कारण, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय ने 5 से 10 जून के बीच आयोजित होने वाली बीबीए और बीसीए के छठे सेमेस्टर की परीक्षाओं को स्थगित कर दिया है।

साथ ही, यूजी के पहले वर्ष की भी सभी परीक्षाएं स्थगित कर दी गई हैं। हालांकि, पुराने कोर्स के दूसरे वर्ष की परीक्षाएं संचालित रहेंगी। वास्तव में, पहले वर्ष की परीक्षाएं 27 मई के बाद से नहीं हो पाई हैं।

हड़ताल के कारण, परीक्षाएं लगातार आगे बढ़ती जा रही हैं। बीबीए और बीसीए के छठे सेमेस्टर की परीक्षाएं 5 जून से शुरू होनी थीं, लेकिन वे भी स्थगित कर दी गई हैं।

उच्च शिक्षा विभाग और संघर्ष समिति के पदाधिकारियों के बीच बैठक का कोई निर्णय नहीं निला

मध्य प्रदेश के सरकारी विश्वविद्यालय के पेंशनर्स, कर्मचारी, अधिकारी और शिक्षकों के संयुक्त संघर्ष समिति ने 15 मई से चरणबद्ध हड़ताल की घोषणा की है। इस हड़ताल की अवधि अब बढ़ गई है। यदि हड़ताल आगे बढ़ती है, तो इसका असर 2022-23 शैक्षणिक कैलेंडर पर प्रभाव दिखेगा।

वहीं, उच्च शिक्षा विभाग के आयुक्त शुक्रवार को सभी विश्वविद्यालयों के कुलपतियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से बातचीत करेंगे। जिससे हड़ताल की तारीखें बढ़ने से बचा जा सके, उच्च शिक्षा विभाग के आयुक्त और संघर्ष समिति के पदाधिकारियों के बीच एक बैठक गुरुवार को हुई। लेकिन इस एक घंटे की बैठक में कोई निर्णय नहीं लिया गया।

प्रो. एसके जैन, कुलपति, बीयू“सेंटर्स पर सामग्री भी नहीं जा पा रही है। हड़ताल जारी रहने तक परीक्षाएं कराना संभव नहीं हो पा रहा है। अब कैलेंडर पर भी असर पड़ेगा।”

मोहन यादव, मंत्री, उच्च शिक्षा“मेरी नजर में मांगे जायज हैं। वित्त विभाग को भी इस संबंध में लिखा गया है। छात्रहित प्रभावित न हो इसलिए उनसे हड़ताल पर नहीं जाने को भी कहा है।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related