Homeमध्य प्रदेशकोरोना : MP के Government और Private School 7 जून तक ...

कोरोना : MP के Government और Private School 7 जून तक बंद

इस दौरान टीचर्स स्कूल से जुडे़ महत्वपूर्ण काम घर से कर सकेंगे. राज्य शिक्षा विभाग ने यह फैसला कोविड-19 से बचाव के लिए लिया है..

Date:

भोपाल: कोरोना वायरस से बचाव के लिए सरकार ने प्रदेश में सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों को 1 मई 2020 से 7 जून 2020 तक बंद करने का आदेश जारी किया है. इस दौरान टीचर्स स्कूल से जुडे़ महत्वपूर्ण काम घर से कर सकेंगे. राज्य शिक्षा विभाग ने यह फैसला कोविड-19 से बचाव के लिए लिया है.

राज्य शिक्षा विभाग की तरफ से जारी प्रेस रिलीज के मुताबिक प्रदेश के सभी स्कूलों को 1 मई से 7 जून 2020 तक बंद रखने का आदेश दिया गया है. इस दौरान अगर शिक्षक चाहे तो छात्रों को ऑनलाइन क्लासेज के जरिए पढ़ा सकते हैं. हालांकि अगर छात्र ऑनलाइन पढ़ाई की गतिविधि में नहीं शामिल होना चाहते हैं तो कोई भी स्कूल या शिक्षक अभिभावक और छात्रों पर दबाव नहीं बना सकेंगे.

राज्य शिक्षा विभाग ने अपने आदेश में कहा है कि कोई स्कूल इस अवधि तक ऑनलाइन क्लासेज की फीस भी नहीं वसूल सकता है. अगर कोई स्कूल ऐसा करता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. वहीं जो छात्र ऑनलाइन क्लासेज में नहीं शामिल होते हैं और उनका कोर्स छूट जाता है तो उनका कोर्स अतिरिक्त कक्षाओं के जरिए पूर्ण कराया जाए.

आपको बता दें कि राज्य शिक्षा विभाग ने कोरोना वायरस से बचाव के लिए 4 मार्च 2020 से 1 मई 2020 तक सभी तरह के स्कूलों को बंद करने का आदेश दिया था, लेकिन लॉकडाउन 3 मई तक बढ़ने बाद अब इस आदेश में संशोधन करके 7 जून तक बढ़ दिया गया है.

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

MP Pulse Polio Campaign: 3 दिन में 1.06 करोड़ से ज्यादा बच्चों को पिलाई गई पोलियो की खुराक, अभियान रहा सफल

भोपाल: मध्यप्रदेश में राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान ने एक...