Homeमध्य प्रदेशइंदौर में कोरोना: इंदौर में 24 घंटो में कोरोना वायरस के 892...

इंदौर में कोरोना: इंदौर में 24 घंटो में कोरोना वायरस के 892 नये मामले, तीन की मौत

Corona in Indore: 892 new cases of corona virus in Indore in 24 hours, three died

Date:

इंदौर । मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में कोरोना के नये मामलों में अब कमी देखने को मिल रही है, लेकिन इस महामारी से मौत का सिलसिला लगातार जारी है।

यहां बीते 24 घंटों में कोरोना के 892 नये मामले सामने आए हैं, जबकि तीन मरीजों की मौत हुई है।

इसके बाद यहां कोरोना से मरने वालों की कुल संख्या 1440 हो गई है।

इंदौर के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा. बीएस सैत्या ने बताया कि गुरुवार देर रात जारी कोविड-19 बुलेटिन के अनुसार, जिले में बीते 24 घंटे के दौरान 10,180 लोगों के सैंपलों की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई। इनमें 892 लोगों की रिपोर्ट पाजिटिव आई। संक्रमण की दर नौ फीसदी के करीब रही।

वहीं, इंदौर में बीते 24 घंटे में कोरोना से तीन मरीजों की मौत की पुष्टि हुई है। अब यहां मृतकों की संख्या बढ़कर 1440 हो गई है। मृतकों में 52 वर्षीय दो पुरुष और एक 82 वर्षीय बुजुर्ग शामिल है। तीनों मरीज किडनी, ब्लड प्रेशर और ब्रेन हेमरेज की बीमारियों से पीड़ित थे।

उन्होंने बताया कि जिले में अब तक इनमें दो लाख दो हजार 988 लोग कोरोना से संक्रमित हुए हैं। इनमें से अभी तक एक लाख 96 हजार 620 मरीज पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। अब यहां सक्रिय मरीज 8,928 हैं, जिनका विभिन्न अस्पतालों और होम आयसोलेशन में उपचार जारी है।

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related