Homeमध्य प्रदेशभोपाल में कोरोना: भोपाल में 24 घंटो में कोरोना के 1288 नये...

भोपाल में कोरोना: भोपाल में 24 घंटो में कोरोना के 1288 नये मामले, दो की मौत

Corona in Bhopal: 1288 new cases of corona in Bhopal in 24 hours, two died

Date:

भोपाल । मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में कोरोना के नये मामलों में इन दिनों गिरावट देखने को मिल रही है। यहां बीते 24 घंटों में कोरोना 1288 नये मामले सामने आए हैं, जबकि दो मरीजों की इस महामारी से मौत भी हुई है।

इससे एक दिन पहले यहां 1307 नये मामले सामने आए थे।

भोपाल के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य डा. प्रभाकर तिवारी के अनुसार, गुरुवार देर रात जारी बुलेटिन के अनुसार, राजधानी में बीते 24 घंटों में 6075 सेम्पलों की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई, जिनमें 1288 लोगों के सेम्पल पाजिटिव पाए गए। यहां संक्रमण की दर 20 फीसदी के करीब फीसदी रही।

वहीं, भोपाल में बीते 24 घंटों में कोरोना से दो मरीजों की मौत की भी पुष्टि हुई है। अब यहां मृतकों की संख्या 1022 हो गई है। भोपाल में सक्रिय मरीजों की संख्या 10,217 है। इनमें से मात्र 235 मरीज अस्पतालों में भर्ती है, शेष 98 फीसदी मरीज होम आइसोलेशन में रहते हुए अपना इलाज करवा रहे हैं।

भोपाल में कोरोना के मामले तो लगातार कम हो रहे हैं, लेकिन चिंता की बात यह है कि इस महामारी से मौत का आंकड़ा कम नहीं रही है। यहां पिछले चार दिन से रोज दो-दो मरीजों की मौत हो रही है।

इस संबंध में हमीदिया अस्पताल के छाती एवं श्वास रोग विशेषज्ञ डॉ. लोकेंद्र दवे का कहना है कि अभी जिन मरीजों की मौत हो रही है, वह लंबे समय से अस्पताल में भर्ती थे।

धीरे-धीरे उनकी बीमारी गंभीर होती गई और अब उन्हें बचा पाना मुश्किल हो रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि जिन मरीजों की मौत हो रही है, वे कोरोना के साथ-साथ कैंसर, हृदय और किडनी रोग जैसी गंभीर बीमारियों से भी ग्रसित थे।

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related