Homeमध्य प्रदेशमध्य प्रदेश में Corona Alert 12​ जिलों में होगी सख्ती? 6 बजे...

मध्य प्रदेश में Corona Alert 12​ जिलों में होगी सख्ती? 6 बजे CM ने बुलाई बैठक, Night Curfew पर होगा फैसला

Date:

भोपाल:  मध्य प्रदेश में Corona Alert 12​ जिलों में होगी सख्ती? 6 बजे CM ने बुलाई बैठक, NIght Curfew पर होगा फैसला मध्य प्रदेश में कोरोना संक्रमण के मामले एक बार फिर बढ़ने लगे हैं. इसको लेकर शिवराज सरकार अलर्ट मोड में आ गई है. प्रमुख चिंता महाराष्ट्र से सटे जिलों को लेकर है.

इन जिलों से सैकड़ों लोग रोजाना सड़क मार्गों से काम के लिए महाराष्ट्र जाते हैं और फिर शाम को मध्य प्रदेश लौट आते हैं. चूंकि महाराष्ट्र देश का सर्वाधिक कोरोना प्रभावित राज्य है, इसलिए यहां से आने जाने वालों से संक्रमण फैलने का खतरा बना हुआ है.

इसके देखते हुए भोपाल, इंदौर के अलावा महाराष्ट्र की सीमा से लगे छिंदवाड़ा, बैतूल, खरगोन, धार, बड़वानी समेत 12 जिलों में 26 फरवरी से नाइट कर्फ्यू लगाने की तैयारी है. हालांकि, इस पर अंतिम फैसला मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और इन जिलों के अधिकारियों के बीच आज शाम 6 बजे होने वाली बैठक के बाद लिया जाएगा. मंत्रालय सूत्रों के मुताबिक सरकार ने इन सभी 12 जिलों से कोरोना क्राइसिस मैनेजमेंट कमेटी की रिपोर्ट मंगाई है.

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शुक्रवार देर शाम कोरोना की वर्तमान स्थिति की समीक्षा करेंगे, जिसमें मुख्य रूप से 12 जिलों की रिपोर्ट पर चर्चा होगी. इंदौर में बीते एक सप्ताह से 100 से अधिक केस आ रहे हैं, जबकि भोपाल में यह संख्या 50 और 100 के बीच है. वहीं महाराष्ट्र से सटे जिलों में सतर्कता की जरूरत है. इसी को देखते हुए कोरोना क्राइसिस मैनेजमेंट की आपात बैठक बुलाई गई है. इन जिलों में किस तरह की और क्या सख्ती की जा सकती है, इसे लेकर बैठक में चर्चा होगी.

गृह विभाग के मुताबिक महाराष्ट्र की सीमा से लगे 12 जिलों के लिए अलर्ट जारी किया गया है. सरकार की तरफ से सभी कलेक्टरों को कोरोना क्राइसिस मैनेजमेंट की बैठक करने का निर्देश है. कहा गया है कि महाराष्ट्र की सीमा से लगे जिलों से जो लोग आ जा रहे हैं, उनका RT-PCR टेस्ट किया जाए.

इससे पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुरुवार रात 8 बजे प्रदेशवासियों को संबोधित करते हुए कहा था कि कोरोना संक्रमण अभी खत्म नहीं हुआ है. लॉकडाउन की स्थिति फिर से उत्पन्न न हो इसके लिए मास्क पहने, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें.

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related