MP में Corona Alert! मंत्री बोले- केंद्र सरकार के सभी निर्देशों का पूरी तरह पालन करेगी एमपी सरकार

Date:

MP में Corona Alert! चीन में कोरोना वायरस संक्रमण अत्यधिक तेजी से अपने पाँव पसार रहा है, चीन में लगातार बढ़ रहे कोरोना वायरस संक्रमण के मामले एक बार फिर डराने लगे हैं। कोरोना वायरस संक्रमण की वजह से चीन जैसे देश के हालात बद से बदतर होते जा रहे हैं।

अभी चीन ही नहीं चीन सहित अनेको देशों में कोरोना वायरस संक्रमण लगातार और तेजी से अपने पाँव पसार रहा हैजिसे लेकर भारत सरकार भी अलर्ट मोड़ पर है। बुधवार 21 दिसंबर को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया ने हाई लेवल मीटिंग कर देश में कोरोना की स्थिति की समीक्षा की।

बैठक के बाद डॉ. मनसुख मंडाविया ने मीडिया को जानकारी दी की कोरोना अभी पूरी तरह खत्म नहीं हुआ, लेकिन भारत हर स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। इसके साथ ही मध्यप्रदेश के चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि दिशा-निर्देशों का प्रदेश सरकार सख्ती से पालन करेगी।

चिंता की जरूरत नहीं है : मंत्री सारंग

न में कोरोना वायरस संक्रमण अत्यधिक तेजी से अपने पाँव पसार रहा है, चीन में लगातार बढ़ रहे कोरोना वायरस संक्रमण के मामले एक बार फिर डराने लगे हैं। कोरोना वायरस संक्रमण की वजह से चीन जैसे देश के हालात बद से बदतर होते जा रहे हैं।

इसी बीच मध्यप्रदेश के चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग (Vishvas Sarang) ने बयान देते हुए कहा कि चिंता की जरूरत नहीं है, केवल सावधानी बरतने की आवश्यकता है। साथ ही उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार जो भी दिशा-निर्देश जारी करेगी, उसका प्रदेश सरकार सख्ती से पालन करेगी। इसी के साथ उन्होंने कहा कि, चीन से भारत आने वाली फ्लाइट को लेकर भी केंद्र सरकार जरूरी निर्णय लेगी।

डॉ. पॉल: बूस्टर डोज जरूरी

बैठक के बाद नीति आयोग में डॉ. वीके पॉल ने कहा कि, कोरोना टीकों की तीसरी या ऐहतियाती खुराक अनिवार्य है। अभी केवल 27% आबादी ने ही बूस्टर डोज ली है, इसे सभी को लेना चाहिए। इसके साथ ही लोगों से भीड़भाड़ में मास्क लगाने की सिफारिश की। उन्होंने कहा कि, ये गंभीर बीमारियों से पीड़ित लोगों और बुजुर्गों के लिए बेहद जरूरी है।

क्यों बढ़ रहा है संक्रमण ?

स्वास्थ्य अधिकारियों का कहना है कि चीन के शहरों में कोरोना संक्रमण बढ़ने की वजह ओमिक्रॉन है। उनका कहना है कि ओमिक्रॉन के दो सब-वैरिएंट्स BA.5.2 और BF.7 तेजी से फैल रहे हैं। राजधानी बीजिंग BF.7 की चपेट में है।

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने BF.7 को सबसे तेजी से फैलने वाला वायरस बताया है। इस वैरिएंट की वजह से बीजिंग में स्वास्थ्य व्यवस्था चरमरा गई है। क्योंकि, हजारों लोग फीवर क्लीनिक के बाहर खड़े हैं, जिन्हें तुरंत इलाज की जरूरत है।

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

मानसून अवधि में SEONI जिले में रेत उत्खनन पर 30 जून की मध्यरात्रि से प्रतिबंध

सिवनी/ कलेक्टर श्रीमती नेहा मीना ने मानसून अवधि को...