मध्य प्रदेश में कांग्रेस के ब्लॉक प्रमुख की गोली मारकर हत्या, जांच शुरू

Khabar Satta
By
Khabar Satta
खबर सत्ता डेस्क, कार्यालय संवाददाता
1 Min Read

भोपाल। मध्यप्रदेश के छतरपुर में बीती रात कुछ अज्ञात लोगों द्वारा कांग्रेस के एक लीडर को गोली मार दी गई। कांग्रेस पार्टी से ब्लॉक प्रमुख इंद्र प्रताप सिंह परमार को मंगलवार रात अज्ञात लोगों द्वारा छतरपुर के मल्हारा में गोली मार दी गई। गोली मारकर अज्ञात फरार हो गए, जहां खून से लथपथ परमार को अस्पताल पहुंचाया गया। हालांकि, उनकी जान नहीं बच सकी।

इस मामले पर बोलते हुए एसपी सिटी ने कहा, ‘शख्स को गोली लगी थी और अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। आगे की जांच जारी है।’ बता दें कि ब्लॉक प्रमुख को गोली लगने की सूचना मिलते हुए अस्पताल के बाहर भीड़ जमा हो गई।

Share This Article
Follow:
खबर सत्ता डेस्क, कार्यालय संवाददाता
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *