Chhindwara : 10 एवं 11 अप्रैल को थोक सब्जी मंडी पूर्णता बंद रहेगी

SHUBHAM SHARMA
2 Min Read

छिंदवाडा : अनुविभागीय दंडाधिकारी छिंदवाड़ा श्री अतुल सिंह द्वारा जानकारी दी गई है कि कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम के लिये आम जन के स्वास्थ्य के दृष्टिगत जिला प्रशासन द्वारा लॉकडाउन की स्थिति में कुछ आवश्यक व्यवस्थायें की है।

जिसके अंतर्गत 10 एवं 11 अप्रैल 2020 को सुबह के समय दूधवाले एवं पेपर वाले रोज की तरह समय सुबह 6 बजे से 10 बजे तक दूध एवं पेपर घर-घर पहुंचाएंगे। साथ ही समस्त मेडिकल स्टोर रोज की भांति खुले रहेंगे लेकिन थोक सब्जी मंडी पूर्णता बंद रहेगी और गाँधीगंज स्थित थोक किराना की दुकानें भी पूर्णत: बंद रहेगी। इसके साथ समस्त किराना की थोक एवं फुटकर दुकानें पूर्णतः बंद रहेगी एवं इन किराना दुकानों से होने वाली होम डिलेवरी भी पूर्णतः बंद रहेगी।

इस दौरान फेरी लगाकर सब्जी एवं फल बेचने वाले भी पूर्णतः बंद रहेगें। कोई भी फेरी लगाकर सब्जी और फल का विक्रय नही करेगा। कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव के लिये उन्होंने निर्देशित किया है कि कोई भी व्यक्ति अनावश्यक घर से बाहर ना निकले।

यदि कोई व्यक्ति उपरोक्त निर्देशों का उल्लंघन करता है तो उसके विरुद्ध नियमानुसार दंडात्मक कार्यवाही की जाएगी। जिला प्रशासन ने सभी जनसामान्य से विनम्र आग्रह किया है कि सभी लोग अपने और अपने परिवार की सुरक्षा के लिए सोशल डिस्टेंसिग का पालन करें। नियमित रूप से मास्क और सेनिटाइजर का उपयोग करें।

TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *