Homeमध्य प्रदेशमध्यप्रदेश में पेड़ों पर लगे फल बम की तरह हो रहे ब्लास्ट,...

मध्यप्रदेश में पेड़ों पर लगे फल बम की तरह हो रहे ब्लास्ट, जांच में हुआ बड़ा खुलासा; सच्चाई जानकर उड़ जायेंगे आपके भी होंश

Blasts happening like fruit bombs on trees in Madhya Pradesh, big disclosure in investigation; Knowing the truth, your senses will fly away

Date:

मध्यप्रदेश के बड़वानी जिले में पटाखे की तरह फटने वाले फल मिले हैं। पलसूद से 7 किलोमीटर दूर उमेदंडा गांव में पेड़ पर लगे यह जमीन पर फेंकने पर फटते हैं। यह देखने में बिल्कुल नारियल जैसे है।

इस घटना में देवरिया गांव का रहने वाला शांतिलाल घायल हो गया। परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे । वहीं इस खबर ने पुलिस और वन विभाग की नींद उड़ा दी थी।

इसके बाद पुलिस और वन विभाग ने इस पूरे मामले की जांच पड़ताल शुरू की। जब इस मामले का खुलासा हुआ तो बहुत चौंकाने वाला था।

पानी में डुबाते ही हो गया खुलासा

दरअसल सोशल मीडिया पर जो पेड़ के फल फूटने की खबर सामने आ रही थी। वहां किसी की शरारत थी वन विभाग ने फल की फॉरेस्ट विभाग में जांच की। रेंजर असद खान खुद इसकी जांच करने के लिए पहुंचे थे। पहले बम की तरह फटने वाले इस फल को पानी में डुबोकर इसकी सत्यता देखी गई।

पानी में डालने पर इस फल से प्याज के छिलके अलग अलग हो गए। रस्सी बम की तरह इसके अंदर बारूद भरा हुआ मिला। इससे साफ हो गया था कि यह किसी व्यक्ति की शरारत थी। इसके बाद वन विभाग ने इस मामले की छानबीन की है।

फल फटने की खबर से क्षेत्र में सनसनी

बता दें कि पेड़ से फल फटने की खबर पूरे क्षेत्र में सनसनी की तरह फैल गई थी। लोग इस डर गए थे वहीं फल में से बम की तरह आवाज आ रही थी। इसके बाद पुलिस और वन विभाग की टीम ने इस मामले की जांच पड़ताल की।

रेंजर असद खान ने जानकारी में बताया कि किसी की शरारत है। अब जाकर हमने राहत की सांस ली है। उनका कहना है कि बीती रात को फल फटने की खबर सामने आई थी। इसके बाद इसकी जांच पड़ताल शुरू थी।

फल फटने से शांतिलाल हो गया था घायल

पूरा मामला बड़वानी जिले के पलसूद से 7 किलोमीटर दूर उमेदडा गांव का है, जहां पेड़ पर लगे फल को नीचे फेंकने पर बम की तरह फटते हैं ।यह फल बिल्कुल नारियल की तरह दिखने वाले थे।

इस बम की वजह से शांतिलाल घायल नामक एक किसान घायल हो गया था। जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं वन विभाग और पुलिस ने जांच के सैंपल लिए तो एक चौंकाने वाली घटना सामने आई।

दरअसल जिस पेड़ के फल के फटने की जानकारी मिल रही थी उसमें किसी शरारती तत्वों ने बारूद भरकर टांग दिया था। जब उस बम को पानी में डूबाया तो उसका छिलका निकाला तो अंदर बारूद भरा था। पलसूद थाना प्रभारी भवानी राम वर्मा ने बताया कि फिलहाल जांच शुरू कर दी है जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

SEONI में कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) के 17वें स्थापना दिवस पर हुआ CSC DIWAS का भव्य आयोजन

Seoni News: कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) के 17वें स्थापना...