Homeमध्य प्रदेशMP में अतिथि शिक्षकों को फिर मिली बड़ी राहत, एक बार फिर...

MP में अतिथि शिक्षकों को फिर मिली बड़ी राहत, एक बार फिर बढ़ी रजिस्ट्रेशन की तारीख; पढ़ें नए दिशा निर्देश

Big relief to guest teachers again in MP, registration date extended once again; read new guidelines

Date:

MP GUEST TEACHER NEWS: म.प्र. लोक शिक्षण संचालनालय ने एक बार फिर अतिथि शिक्षकों को बड़ी राहत प्रदान की है. गेस्ट टीचर, अतिथि शिक्षक पोर्टल ,अतिथि शिक्षक नवीन पंजीयन, अतिथि शिक्षक योग्यता संशोधन, अतिथि शिक्षक ईकेवाईसी, जीएफएमएस पोर्टल ,गेस्ट टीचर वेरिफिकेशन, सभी प्रकार के अपडेट और नए दिशा निर्देश आप यहाँ पढ़ सकते है

मध्यप्रदेश में अतिथि शिक्षकों को gfms.mp.gov.in में रजिस्ट्रेशन एवं eKYC इत्यादि के लिए दी गई डेट में वृद्धि कर दी गयी है यह निर्णय पोर्टल में लगातार अतिथि शिक्षकों द्वारा की जा रही मांग के बाद लिया गया है। वहीं किसी भी परिस्थिति में नवीन संहिता संशोधन और सत्यापन की कार्रवाई पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं।

मध्य प्रदेश स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा तिथि बढ़ने के बाद अब जीएफएमएस पोर्टल पर नवीन अतिथि शिक्षक पंजीयन ईकेवाईसी सत्यापन एवं योग्यता में संशोधन 30 जून 2022 तक किया जा सकेगा।

आपको बता दें कि पूर्व में अतिथि शिक्षकों के पंजीयन करने की अंतिम तिथि 21 जून 2022 निर्धारित की जो कि तकनीकी समस्याओं को ध्यान में रखते हुए एक बार फिर बढ़ाकर 30 जून 2022 कर दी गई है।

तीसरी बार बढ़ी अतिथि शिक्षक पंजीयन संशोधन ईकेवाईसी की तिथि

मध्य प्रदेश स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा जीएफएमएस पोर्टल पर नवीन अतिथि शिक्षक पंजीयन पूर्व से पंजीकृत अतिथि शिक्षकों की योग्यता में संशोधन आधार ईकेवाईसी तथा सत्यापन की तिथि में तीसरी बार वृद्धि की गई है।

आपको बता दें कि जीएफएमएस पोर्टल अतिथि शिक्षकों के पंजीयन एवं अन्य कार्रवाई के लिए 15 जून 2022 निर्धारित थी। जिसे बढ़ाकर 21 जून 2022 किया गया था । लेकिन अभी भी कई अतिथि शिक्षकों द्वारा ईकेवाईसी की समस्या को लेकर एक बार फिर से पंजीयन एवं अन्य कार्रवाई हेतु जीएफएमएस पोर्टल पर तिथि में वृद्धि करते हुए 30 जून 2022 निर्धारित कर दी गई है।

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

8 कमरों में 900 छात्रों की पढ़ाई! SEONI के इस स्कूल की तस्वीर ने खोली शिक्षा व्यवस्था की पोल

मध्यप्रदेश में शिक्षा व्यवस्था को लेकर बड़े-बड़े दावों के...