Homeमध्य प्रदेशमध्यप्रदेश के इंदौर से बड़ी खबर: एस्कार्ट सर्विस चलाने वाले गैंग का...

मध्यप्रदेश के इंदौर से बड़ी खबर: एस्कार्ट सर्विस चलाने वाले गैंग का खुलासा, आठ गिरफ्तार; पाकिस्तानी कनेक्शन का खुलासा

Big news from Indore, Madhya Pradesh: gang running escort service revealed, eight arrested; Pakistani connection exposed

Date:

इंदौर: स्थानीय क्राइम ब्रांच ने भंवरकुआ इलाके में इंटरनेट वेबसाइट के माध्यम से एस्कार्ट सर्विस (देह व्यापार) संचालित करने वाले गैंग का खुलासा किया। इस गैंग के आठ सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है। इनका पाकिस्तानी कनेक्शन भी उजागर हुआ है।

पुलिस आयुक्त हरिनारायणाचारी मिश्र ने रविवार को मामले का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि एसीपी क्राइम राजेश हिंगणकर के मार्गदर्शन में डीसीपी निमिष अग्रवाल एवं एडिशनल डीसीपी गुरु प्रसाद पाराशर व एसीपी, सायबर निमेष देशमुख ने शहर में अवैध रूप से इंटरनेट के माध्यम से एस्कॉर्ट सर्विस एवं अनैतिक देह व्यापार करने वालों के खिलाफ अभियान शुरू किया है।

क्राइम ब्रांच टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि भंवरकुआ क्षेत्र की साईराम प्लाजा बिल्डिंग में अवैध रूप से अगार्लोन कंपनी के माध्यम से वेबसाइट के माध्यम से संचालित एस्कॉर्ट सर्विस दी जा रही है।

मिश्र ने बताया कि जानकारी मिलने के बाद टीम ने शुक्रवार की रात भंवरकुआ क्षेत्र स्थित 401 चौथी मंजिल साईराम प्लाजा बिल्डिंग पर छापामारी की।

क्राइम ब्रांच ने मौके पर कंपनी मैनेजर संतोष सोलंकी निवासी प्राइम पार्क लिंबोदी के साथ पुष्पेंद्र ठाकुर निवासी गंगा नगर देवास, कुंदन सिंह सिन्हा निवासी प्लेटेनियम पैराडाइज, मानेंद्र सिंह पटेल निवासी ट्रेजर विहार बिजलपुर, पवन गोस्वामी निवासी प्लेटेनियम पैराडाइस, अमेय माइंदे निवासी तेजपुर गड़बड़ी, कृष्णपाल सिंह निवासी संगम नगर और जितेंद्र जैन निवासी विजय नगर इंदौर को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार यह लोग वेबसाइट को पाकिस्तान में दिखाकर रिमोटली ऑपरेटकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न देशों के कई शहरों की महिलाओं की अश्लील आकर्षक प्रोफाइल बनाने और प्रोस्टीट्यूशन एवं एस्कार्ट सर्विस उपलब्ध कराते थे।

Indore Escort Service का पाकिस्तानी कनेक्शन

टीम ने जांच के दौरान पाया कि आरोपित हरथोलूब डाट काम, बेड पेज डाट काम, यूके आईबेक पेज डाट काम, ईबेकपेज डाट काम आदि वेबसाइट के माध्यम से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न देशों के कई शहरों के लिंक्स बना रखे हैं, जिस पर प्रॉस्टिट्यूशन एवं एस्कोर्ट सर्विस देने के लिए संबंधितों की अश्लील आकर्षक फोटो, उम्र और संपर्क नंबर सहित प्रोफाइल बनाते थे।

इसके लिए वेबसाइट पर उनसे शुल्क डॉलर एवं बिटकॉइन में लिया जाता है। यह भी सामने आया है कि यह वेबसाइट्स को पाकिस्तान में दिखाकर रिमोट से उसको मेंटेन एवं डेवलप करते थे। थाना क्राइम ब्रांच ने आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related