Homeमध्य प्रदेशभोपाल: लड़की ने शादी से किया इंकार, तो एसएएफ जवान ने भाई...

भोपाल: लड़की ने शादी से किया इंकार, तो एसएएफ जवान ने भाई और मां को मारी गोली

Date:

भोपाल । शहर के शाहपुरा थाना क्षेत्र में लड़की द्वारा शादी से इंकार करने पर एसएएफ के जवान ने उसके घर में घुसकर उसके भाई और मां को गोली मार दी। भाई की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं मां गंभीर रूप से घायल हो गई।

बाप-बेटी ने जैसे-तैसे उसकी राइफल छुड़ाई और आरोपित जवान को किचन में कैद कर जान बचाई। इस घटना के बाद बुधवार को डीआईजी ने आरोपित जवान अजीत चौहान एवं गार्ड कमांडर चंद्रभूषण पाराशर को निलंबित कर दिया है।

पीड़ित युवती ने बताया कि मेरी एसएसएफ के जवान अजीत चौहान से 21 अक्टूबर 2020 को सगाई हुई थी। कुछ दिन बाद वह परेशान करने लगा। साइको टाइप की हरकतें करता था। कभी-कभी धमकाता भी था। बाद में मेरे दोस्त, रिश्तेदारों को फोन करके परेशान करने लगा।

मई 2021 में हमारी शादी होने वाली थी लेकिन मैंने मना कर दिया। मंगलवार रात करीब 11.30 बजे के बाद अजीत मेरे घर में घुसा और सीधे मेरे रूम में आ गया। उसके पास राइफल थी। वह कहने लगा कि मुझसे शादी करोगी या नहीं।

मैंने उससे कहा कि तुम वापस जाओ, अपने परिवार को लेकर आना तब बात करेंगे। इस पर वह गुस्सा हो गया और शादी नहीं करने पर जान से मारने की धमकी देने लगा। मेरी मां जानकी और भाई रितेश बीच-बचाव के लिए आ गए। इस पर आरोपी अजीत ने मेरे भाई रितेश को गोली मार दी।

इसके बाद उसने मां पर भी फायर किया। मैंने और पापा ने मिलकर किसी तरह उससे राइफल छुड़ाई वर्ना वह हम सबको मार देता। राइफल छुड़ाने के बाद हमने उसे किचन में बंद कर दिया। जैसे-तैसे जान बचाकर भाई और मां को अस्पताल ले गए। लेकिन भाई को नहीं बचाया जा सका। मां की स्थिति अभी स्थिर है।

पड़ोसियों का कहना है कि आरोपित को जब किचन में बंद किया गया, तो वह जोर-जोर से चीखने लगा। उसने किचन के अंदर ही अपनी पुलिस की वर्दी भी जला डाली। इसके बाद पुलिस भी मौके पर आ गई और आरोपी जवान को बाहर निकाला। इधर, डीआईजी ने सरकारी राइफल से हत्या करने का मामला सामने आने के बाद आरोपी जवान और लापरवाही बरतने पर कमांडर चंद्रभूषण पाराशर को निलंबित कर दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related