Homeमध्य प्रदेशकोरोना संकट के बीच देशभक्ति गीतों पर जमकर थिरके पुलिसकर्मी

कोरोना संकट के बीच देशभक्ति गीतों पर जमकर थिरके पुलिसकर्मी

Date:

तनाव दूर करने के लिए रखी पार्टी, देशभक्ति गीतों पर जमकर थिरके पुलिसकर्मी
वहीं कोरोना संक्रमण परिवार वालों में न फैले इसके लिए इन पर बच्चों, बुजुर्ग माता-पिता या परिवार के दूसरे सदस्यों से मिलने पर भी पाबंद लगाई गई है

भोपाल: कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव के लिए पुलिस जवान 1 महीने से फील्ड में तैनात है. ड्यूटी की वजह से पुलिस जवान 1 महीने से अपने घर भी नहीं जा सके हैं. पुलिस कर्मियों में तनाव न हो इसके लिए थाना प्रभारी ने गुरुवार को आर्केस्ट्रा का आयोजन किया. इस दौरान पुलिस कर्मी देशभक्ती गानों पर जमकर थिरके, लेकिन इस दौरान पुलिस जवानों ने सोशल डिस्टेंसिंग का भी पालन किया.

आपको बता दें कि राजधानी भोपाल में कई पुलिस जवान भी कोविड-19 से संक्रमित हो गये थे.  जिसकी वजह से पुलिस कर्मियों ने अपने परिवार से भी दूरी बना लिया और थाना क्षेत्र की होटल में ही ठहरने लगे. हालांकि पुलिस जवानों को खाने पीने में दिक्कत न हो इसके लिए  प्रशासन की तरफ से इनके खाने का इंतजाम यहीं पर किया गया है. वहीं कोरोना संक्रमण परिवार वालों में न फैले इसके लिए इन पर बच्चों, बुजुर्ग माता-पिता या परिवार के दूसरे सदस्यों से मिलने पर भी पाबंद लगाई गई है.

पुलिस जवानों का मनोबल बढ़ाने और तनावमुक्त करने के लिए राजधानी भोपाल के कोहेफिजा थाना प्रभारी सुधीर अरजरिया ने विशेष पहल करते हुए स्टाफ के साथ डिनर और आर्केस्ट्रा का आयोजन किया. ये डिनर एक निजी होटल में आयोजित की गई. आर्केस्ट्रा में पुलिस के अधिकारियों ने अपने साथी स्टाफ के साथ डांस किया और एक दूसरे का मनोबल भी बढ़ाया.

इस दौरान कई पुलिसकर्मियों ने अपनी संगीतमयी प्रस्तुति देकर भी सबका मनोरंजन किया. थाना स्टाफ के आरक्षक देवेंद्र ने गीत गाया और आरक्षक कटारिया ने बुंदेलखंडी लोकगीत की प्रस्तुति देकर सबका दिल जीत लिया. इस पूरे कार्यक्रम के दौरान इंस्पेक्टर सुधीर अरजरिया अपने स्टाफ के साथ मौजूद रहे.

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related