Bhopal में जीजा ने किया रेप, दीदी को बताने पर दी जान से मारने की धमकी

Date:

भोपाल: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में एक 17 वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म का मामला सामने आया है. इस घटना को अंजाम देने वाला कोई और नहीं बल्कि उसका सगा जीजा है.आरोपी जीजा ने बलात्कार के बाद पीड़िता से अपनी दीदी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. 

मामला हबीबीगंज थाना क्षेत्र की है. पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसका घर कानपुर में है, लेकिन बहन की मदद करने के लिए उसके जीजा ने उसे बुलाया था.वह एक महीने से अपनी बहन और जीजा के साथ रह रही है. पीड़िता का कहना है कि शनिवार को दोपहर में वह घर में अकेली थी. इसी बीच उसका जीजा घर आया और उसका मुंह बंद कर जबरन उसे साथ दुष्कर्म किया. इतना ही नहीं आरोपी ने उसे अपनी दीदी से बताने के लिए मना किया और कहा अगर पीड़िता ये बात उससे बताती है तो वो उसे जान से मार देगा. 

पीड़िता ने बताया कि जब शाम को उसकी बहन घर लौटी तो उसने अपने जीजा की करतूत उसे बताई. जिसके बाद पीड़िता और उसकी बहन आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज करने हबीबागंज थाने पहुंचे.

Web Title : Brother-in-law raped in Bhopal, threatened to kill him after telling didi

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related