Homeमध्य प्रदेशअक्षय तृतीया पर शादी हुई तो जाएगी नौकरी, महिल बाल विकास अधिकारी...

अक्षय तृतीया पर शादी हुई तो जाएगी नौकरी, महिल बाल विकास अधिकारी की चेतावनी

अक्षय तृतीया के दिन शादियों को लेकर मध्य प्रदेश के महिला बाल विकास विभाग के अधिकारी का आदेश सुर्खियों में है. कोरोना कर्फ्यू के चलते किसी भी जगह पर विवाह समारोह आयोजित नहीं होंगे

Date:

भोपाल: कोरोना के दौरान अक्षय तृतीया के दिन शादियों को लेकर महिला बाल विकास विभाग के अधिकारी का आदेश सुर्खियों में है जिसमे कहा गया है कि कोरोना कर्फ्यू के चलते किसी भी जगह पर विवाह समारोह आयोजित नहीं होंगे. विवाह समारोह आयोजित होने पर संबंधित सेक्टर की आंगनवाड़ी कार्यकर्ता की सेवा समाप्त की जाएगी तो सुपरवाइजर को निलंबित किया जाएगा|

कोरोना काल में शादियां रोकने को लेकर महिला एवं बाल विकास विभाग बैरसिया एकीकृत बाल विकास परियोजना क्रमांक 1 के परियोजना अधिकारी मृदुल मालवीय का आदेश चर्चाओं में है. आदेश में उल्हैलेखित किया गया है कि परियोजना क्रमांक 01 के अंतर्गत आने वाली सभी सेक्टर में कोरोना कर्फ्यू के चलते किसी भी स्थान पर विवाह समारोह आयोजित नहीं होना चाहिए, ऐसे में विवाह समारोह आयोजित होने पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सुपरवाइजर की जिम्मेदार होगी. शादियां होने पर उस संबंधित सेक्टर की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को नौकरी से हटाने और सुपरवाइज़र को निलंबित करने के आदेश दिए हैं.

कलेक्टर ने सामूहिक विवाह रोकने दिए निर्देश

अक्षय तृतीया शुभ मुहूर्त के दिन बड़ी संख्या में ग्रामीण इलाकों में सामूहिक विवाह समारोह के साथ बाल विवाह भी आयोजित होते हैं. जिसके चलते कलेक्टर अविनाश लवानिया ने महिला बाल विकास विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया है बाल विवाह और विवाह समारोह होने से पहले ही रोके जाए. कलेक्टर ने सामूहिक विवाह समारोह की आड़ में बाल विवाह रोकने 11परियोजनाओं के परियोजना अधिकारियों को निर्देश दिया है. विवाह की सूचना देने के लिए अधिकारियों के नम्बर भी जारी किए गए है.

अबूझ मुहूर्त के चलते होती हैं शादियां

हिंदू समुदाय में विवाह संस्कार के लिए यह अक्षय मुहूर्त माना जाता है। अक्षय से तात्पर्य है जिसका क्षय नहीं हो सकता। कोरोना के बढ़ते संक्रमण के चलते 17 मई तक कोरोना कर्फ्यू है. कर्फ्यू के चलते अक्षय तृतीया पर विवाह नही होंगे. दूसरी बार वैवाहिक कार्यक्रमों पर प्रतिबंध लगा है. पिछली साल भी अक्षय तृतीया पर  शादियों पर प्रतिबंध था. लगातार दूसरी साल विवाह समारोहों पर रोक लगी है. अक्षय तृतीया पर अबूझ मुहूर्त के चलते हर साल अनेको की संख्या में शादियां होती है.

सराफा व्यापरियो को नुकसान

अक्षय तृतीया पर सोना खरीदना शुभ माना जाता है. पिछली साल की तरह इस बार भी कोरोना काल की वजह से सराफा दुकानें बंद होने से व्यापारियों को करोड़ों का नुकसान हुआ है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

सिवनी को ₹494 करोड़ की बड़ी सौगात, धान महोत्सव में CM मोहन यादव ने किसानों को दिया बोनस का तोहफा

सिवनी। मध्यप्रदेश के सिवनी जिले में आयोजित प्रदेश स्तरीय...

सिवनी पुलिस का ‘SAFE CLICK 2.0’ अभियान: नुक्कड़ नाटक और संवाद के जरिए लोगों को किया साइबर सुरक्षित

सिवनी: पुलिस मुख्यालय मध्यप्रदेश भोपाल के निर्देशानुसार, साइबर अपराधों...