Homeमध्य प्रदेशभोपाल: शनिवार से राजधानी सहित पूरे प्रदेश में गर्मी दिखाएगी तेवर -...

भोपाल: शनिवार से राजधानी सहित पूरे प्रदेश में गर्मी दिखाएगी तेवर – MP WEATHER

Bhopal: From Saturday, heat will show in the entire state including the capital - MP WEATHER

Date:

भोपाल। वर्तमान में अलग-अलग स्थानों पर बनी मौसम (MP WEATHER) प्रणालियां कमजोर पड़ गई हैं। इस वजह से अब वातावरण में धीरे-धीरे नमी कम होने लगी है। देर शाम प्रदेश (Madhya Pradesh) में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हुई।

मौसम विभाग के मुताबिक शुक्रवार को भी भिंड (Bhind), मुरैना (Morena), नीमच (Neemuch), मंदसौर (mandsaur) एवं छिंदवाड़ा (Chhindwara) जिलों में कहीं-कहीं बौछारें पड़ सकती हैं। शेष जिलों में मौसम शुष्क रहेगा।

शनिवार से अधिकतम तापमान में तेजी से बढ़ोतरी होने के आसार हैं। गुरुवार को मध्य प्रदेश में सबसे कम 14 डिग्री सेल्सियस तापमान रीवा, रायसेन एवं गुना में दर्ज किया गया।

वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक पीके साहा ने जानकारी देते हुए बताया कि वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ हरियाणा पर हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात के रूप में बना हुआ है।

इसके प्रभाव से राजस्थान पर उत्तर-पूर्वी राजस्थान पर एक प्रेरित चक्रवात बन गया है। इसके अतिरिक्त उत्तर-मध्य महाराष्ट्र से केरल तक एक द्रोणिका लाइन (ट्रफ) बनी हुई है।

इन तीन मौसम प्रणालियों के कारण वातावरण में कुछ नमी मिल रही है। इस वजह से शुक्रवार को प्रदेश के कुछ जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। शुक्रवार शाम तक इन मौसम प्रणालियों के समाप्त होने की संभावना है।

इससे मौसम शुष्क होने लगेगा। साथ ही शनिवार से राजधानी सहित पूरे प्रदेश में दिन के तापमान में तेजी से बढ़ोतरी होने के आसार हैं।

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related