Homeमध्य प्रदेशBF के साथ मिलकर GF ने कर दी पति की हत्या, Google...

BF के साथ मिलकर GF ने कर दी पति की हत्या, Google से ढूंढा था Murder का तरीका

Date:

हरदा: मध्य प्रदेश (MP) के हरदा (Harda) में रिश्तों के खून का मामला सामने आया है. यहाँ 17-18 जून की रात एक महिला के पति का का मर्डर हुआ था. हालाँकि अब पुलिस ने अब इस कत्ल की गुत्थी सुलझा दी है. यहां मृतक की पत्नी ने ही अपने BF के साथ मिलकर पति की हत्या की घटना को अंजाम दिया था

Google ने सुलझाई हत्या की गुत्थी

इस पूरे मामले में मर्डर की गुत्थी सुलझाने में गूगल ने पुलिस की बड़ी मदद की है. हत्या की आरोपी पत्नी ने हत्या की साजिश रचने में गूगल (Google) पर खोजबीन की थी और जब उसके फोन की सर्च हिस्ट्री खंगाली गई तो पूरा मामला एक के बाद एक सामने आ गया.

नहीं चल पाई पुलिस से सामने पैंतरेबाजी

टीओआई में प्रकाशित खबर के अनुसार सिविल लाइन थाना पुलिस ने बताया कि जांच के दौरान पत्नी से हुई पूछताछ में अनेकों बातें थीं जिससे पुलिस का शक लगातार ही बढ़ता गया. वहीं इस केस में मृत युवक की पत्नी और उसके BF ने अपने-अपने मोबाइल फोन (Mobile Call History) के कॉल लॉग की डिटेल भी डिलीट कर दी थी.

इस तरह खुला BF संग रचा मर्डर का राज

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस को मृतक के शरीर पर संघर्ष के निशान भी मिले थे. इसके साथ ही जब पुलिस ने पत्नी से पूछताछ की थी तो उनके अनुसार पत्नी ने पास के कमरे में होने के बावजूद किसी भी तरह की आवाज सुनाई देने से इनकार किया गया था.

इन सबमे सबसे ज्यादा पुलिस को मदद सर्च हिस्ट्री ने की , उसने इंटरनेट पर सर्च किया था कि किसी को काबू करने के लिए हाथ कैसे बांधे. बस फिर क्या आरोपी पत्नी और उसके प्रेमी का खेल खत्म हो गया.

BF के बीच आया आया पति तो हटा दिया रास्ते से

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार लाकडाउन (Lockdown) में पति के घर पर रहने से इस प्रेमी जोड़े के बीच दूरियां बढ़ गईं थी, जिसे मिटाने के लिए दोनों के बीच में आ रहे महिला के पति की हत्या कर दी. लाकडाउन के कारण महिला का पति ज्यादातर समय घर पर ही रहा तो बेवफा पत्नी और उसका प्रेमी आपस में मिल नहीं पा रहे थे. इसलिए महिला ने प्रेमी के साथ योजना बनाई और पति को मौत के घाट उतार कर रास्ते से हटा दिया. वहीं प्रेमी और प्रेमिका को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related