अद्भुत: MP में आज का दिन और आज की रात रहेगी बिलकुल बराबर, जाने ऐसा क्यों?

By SHUBHAM SHARMA

Published on:

Sarika-Gharu

भोपाल। जैसा की आप जानते है कि वर्ष में दो बार दिन और रात की अवधि एकदम बराबर होती है, इस घटना को खगोल विज्ञान की भाषा में देखा जाए तो इसे इक्वीनॉक्स नाम से जाना जाता है। इसके साथ ही लोगों को यह पता है कि 21 मार्च को दिन और रात की अवधि बराबर होती है, लेकिन वास्तव में ऐसा नहीं है.

मध्य प्रदेश में आज (बुधवार, 15 मार्च को) दिन की अवधि और रात की अवधि बराबर होने जा रहे हैं। भोपाल की नेशनल अवार्ड प्राप्त विज्ञान प्रसारक सारिका घारू (Sarika Gharu) ने इस खगोलीय घटना के बारे में समझाते हुए बताया कि आमतौर पर दिन रात बराबर होने की घटना को 21 मार्च के इक्वीनॉक्स से जोड़ा जाता रहा है।

मीडिया, पाठ्यपुस्तकें, सोशल मीडिया पर भी 20 या 21 मार्च को दिन रात बराबर होने से जोड़ा जाता है, लेकिन अब इलेक्ट्रानिक समय मापन के युग में वास्तविक तथ्य को सामने लाना जरूरी है।

सारिका घारू (Sarika Gharu) आगे बताया कि पृथ्वी के अपने अक्ष पर झुके होते हुए सूर्य की परिक्रमा करने से वो 20 या 21 मार्च को इस स्थिति में आती है कि सूर्य की किरणें भूमध्यरेखा पर लंबवत पड़ती है। किसी भी ध्रुव का झुकाव नहीं रहता है।

इस कारण पृथ्वी के सभी भागों पर दिन और रात लगभग समान होते हैं, लेकिन यह पूरी तरह समान नहीं होते हैं। इनमें लगभग 6 मिनिट का अंतर रहता है।

पूरी तरह समान आपके नगर की भौगोलिक स्थिति पर निर्भर होता है। इस कारण मध्यप्रदेश के अधिकांश शहरों में 15 मार्च को दिन एवं रात बराबर होंगे। हालाकि इनमें भी कुछ सेकंड का अंतर रहेगा।

सारिका ने बताया कि देश के अलग-अलग भागों में दिन रात बराबर होने की घटना अलग-अलग दिनांक को होती है। जहां दक्षिण भाग कन्याकुमारी में यह 6 मार्च को बराबर हो चुका है तो राजस्थान, बिहार में 16 मार्च को होगा। देश के उत्तरी भाग में यह 17 मार्च को होगा। उन्होंने मध्य प्रदेश के कुछ शहरों में दिन की अवधि की गणना इस प्रकार की है।

मध्यप्रदेश: सूर्योदय सूर्यास्त दिन की अवधि

  • जबलपुर – 06.16 – 06.16 – 11 घंटे 59 मिनिट 30 सेकंड
  • नरसिंहपुर – 06.22 – 06.22 – 11घंटे 59 मिनिट 34 सेकंड
  • छिंदवाड़ा – 06.23 – 06.23 – 11घंटे 59 मिनिट 51 सेकंड
  • बैतूल – 06.27 – 06.27 – 11घंटे 59 मिनिट 54 सेकंड
  • नर्मदापुरम – 06.28 – 06.28 – 11घंटे 59 मिनिट 38 सेकंड
  • रायसेन – 06.28 – 06.27 – 11घंटे 59 मिनिट 27 सेकंड
  • सागर – 06.24 – 06.23 – 11घंटे 59 मिनिट 18 सेकंड
  • भोपाल – 06.29 – 06.29 – 11घंटे 59 मिनिट 29 सेकंड
  • हरदा – 06.30 – 06.30 – 11घंटे 59 मिनिट 46 सेकंड
  • सीहोर – 06.31 – 06.30 – 11घंटे 59 मिनिट 30 सेकंड
  • खंडवा – 06.33 – 06.33 – 11घंटे 59 मिनिट 56 सेकंड
  • इंदौर – 06.35 – 06.35 – 11घंटे 59 मिनिट 39 सेकंड
  • उज्जैन – 06.36 – 06.35 – 11घंटे 59 मिनिट 31 सेकंड
  • खरगौन – 06.37 – 06.37 – 12घंटे 00 मिनिट 02 सेकंड
  • बड़वानी – 06.39 – 06.39 – 11घंटे 59 मिनिट 52 सेकंड
  • अलीराजपुर – 06.41 – 06.41 – 11घंटे 59 मिनिट 47 सेकंड

SHUBHAM SHARMA

Shubham Sharma is an Indian Journalist and Media personality. He is the Director of the Khabar Arena Media & Network Private Limited , an Indian media conglomerate, and founded Khabar Satta News Website in 2017.

Leave a Comment