Homeमध्य प्रदेशअग्निपथ भर्ती योजना: 03 सितम्बर से पहले करने होंगे ऑनलाइन आवेदन, MP...

अग्निपथ भर्ती योजना: 03 सितम्बर से पहले करने होंगे ऑनलाइन आवेदन, MP के इन 9 जिलों के लिए हो रही भर्ती

Agneepath Recruitment Scheme: Online applications will have to be done before 03 September, recruitment is being done for these 9 districts of MP

Date:

भोपाल। अग्निपथ भर्ती योजना-2022 में मध्यप्रदेश के नौ जिलों के लिये सेना में विभिन्न पदों पर अग्निवीरों की भर्ती के लिये ऑनलाइन पंजीयन की प्रक्रिया 3 सितम्बर तक जारी रहेगी।

पंजीयन कराने वाले अभ्यर्थियों की भर्ती रैली 27 अक्टूबर से 6 नवम्बर, 2022 तक भोपाल के लाल परेड मैदान में होगी।

रिक्रूटमेंट आर्मी ऑफिस भोपाल के डायरेक्टर कर्नल रैंजी जार्ज ने शुक्रवार को उक्त जानकारी देते हुए बताया कि अग्निपथ भर्ती योजना में पंजीयन ऑनलाइन ही होगा।

इच्छुक अभ्यर्थी भारतीय सेना की अधिकारिक वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in पर 3 सितम्बर, 2022 तक पंजीयन करा सकते हैं। उन्होंने बताया कि पंजीकृत अभ्यर्थियों को 7 से 11 सितम्बर तक ई-मेल द्वारा प्रवेश-पत्र भेजे जाएंगे।

कर्नल जार्ज ने बताया कि भोपाल, बैतूल, छिन्दवाड़ा, हरदा, नर्मदापुरम (होशंगाबाद), रायसेन, राजगढ़, सीहोर और विदिशा जिलों के पुरुष उम्मीदवारों के लिये अग्निवीर जनरल ड्यूटी, अग्निवीर तकनीकी, अग्निवीर क्लर्क, अग्निवीर स्टोर-कीपर तथा अग्निवीर ट्रेड्समेन की सेना भर्ती रैली अक्टूबर-नवम्बर माह में की जायेगी।

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related