Homeमहाराष्ट्रCCTV में कैद वीडियो : ट्रेन को आता देख कलयुगी पति ने...

CCTV में कैद वीडियो : ट्रेन को आता देख कलयुगी पति ने सो रही पत्नी को नींद से उठाकर चलती ट्रेन के आगे दे दिया धक्का

Video captured in CCTV: Seeing the train approaching, the husband lifted the sleeping wife from her sleep and pushed her in front of the moving train.

Date:

मानवता धीरे-धीरे खत्म होती जा रही है। पति-पत्नी के सात जन्मों के संबंध व रिश्ते भी कमजोर पड़ रहे हैं। कलयुग में आए दिन हृदय विदारक घटनाएं सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से देखने और सुनने को मिल रही है।

मुंबई में एक पति द्वारा पत्नी को आ रही ट्रेन के सामने रेल की पात में ढकेल दिए जाने का बेरहमी से मर्डर का मामला सामने आया है।

आरोपित पति ने रेलवे के प्लेटफॉर्म पर सो रही पत्नी को पहले उठाया और बाद में चलती ट्रेन के आगे धक्का दे दिया जिससे उसकी मौत हो गई। ये वारदात मुंबई के वसई रेलवे स्टेशन की है। वहीं आरोपी पति मौके से फरार हो गया।

पुलिस के अनुसार घटना सोमवार सुबह 4 बजे की है। इस पूरी घटना का एक CCTV फूटेज भी सामने आया है। वायरल हुए फूटेज में देखा जा सकता है कि एक शख्स पास में सो रही अपनी पत्नी को नींद से जगाते ही उठा कर प्लेटफॉर्म के किनारे तक ले जाता है जैसे ही सामने से ट्रेन आती है वह उसे धक्का दे देता है।

यह सब इतने जल्दी होता है कि पत्नी को कुछ भी सोचने समझने का मौका तक नही मिल पाया। और फिर आरोपी प्लेटफॉर्म पर सोए अपने दो बच्चों को उठाकर वहां से भाग जाता है।

पुलिस ने मामला पंजीबद्ध कर लिया है और इसकी विवेचना में जुट गई है। आसपास के सीसीटीवी की मदद से ये पता लगाने में लगी है कि आरोपी कहां भागा है।

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related