Homeमहाराष्ट्रArthur Road Mumbai Central Jail आर्थर रोड जेल से छोड़े जाएंगे 17...

Arthur Road Mumbai Central Jail आर्थर रोड जेल से छोड़े जाएंगे 17 हजार कैदी

Date:

महाराष्ट्र (Maharashtra) में कोरोना वायरस (Coronavirus) के मामले लगातार तेजी से बढ़ रहे हैं. मुंबई की ऑर्थर जेल (Arthur Road Mumbai Central Jail)  में कई कैदी भी कोरोना की चपेट में आ चुके हैं.

मुंबई: महाराष्ट्र (Maharashtra) में कोरोना वायरस (Coronavirus) के मामले लगातार तेजी से बढ़ रहे हैं. मुंबई की ऑर्थर जेल (Arthur Road Mumbai Central Jail)  में कई कैदी भी कोरोना की चपेट में आ चुके हैं. इसके चलते महाराष्ट्र सरकार ने 17 हजार कैदियों को छोड़ने का फैसला लिया है.

जानकारी के मुताबिक, राज्य सरकार प्रदेश की जेलों से 17000 कैदियों को पैरोल पर छोड़ेगी. इसके लिए महाराष्ट्र सरकार के गृह विभाग ने एक्सपर्ट को लेकर हाई पावर कमेटी बनाई थी. जिसमें जस्टिस ए. ए. सय्यद, गृह विभाग के एडिशनल चीफ सेक्रेटरी संजय चाहंदे, जेल के डीजीपी एस.एन.पाण्डेय शामिल थे. इस कमेटी ने राज्य सरकार को कैदियों को पैरोल पर छोड़ने का सुझाव दिया था.

राज्य के गृहमंत्री अनिल देशमुख ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि उन कैदियों को जेल से नहीं छोड़ा जाएगा, जिन पर गंभीर मामले है. मकोका और  UAPA के तहत बंद कैदियों को राहत नहीं मिलेगी.

महाराष्ट्र में पुलिसकर्मियों पर हमले की घटना

देशमुख के मुताबिक, महाराष्ट्र में लॉकडाउन (Lockdown) की शुरुआत के बाद से अब तक कोविड-19 (COVID-19) संबंधी मामलों को लेकर 1 लाख 4 हजार केस दर्ज हुए हैं. इस दौरान पुलिसकर्मियों पर हमले की 212 घटनाएं हुईं, जिसमें 750 लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है.

राज्य में कोरोना के कुल मामले

महाराष्ट्र में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, राज्य में कोविड-19 संक्रमितों की संख्या 24 को पार कर गई है, जबकि मौत के आंकड़े 1 हजार पहुंचने वाले हैं.

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related