Homeछत्तीसगढ़पत्नी गुटखा और शराब के साथ नॉनवेज खाकर पति को करती थी...

पत्नी गुटखा और शराब के साथ नॉनवेज खाकर पति को करती थी परेशान, छत्तीसगढ़ HC ने माना क्रूरता; तलाक की याचिका की स्वीकार

Chhatisgarh News: कोरबा जिले के बांकीमोंगरा के रहने वाले युवक की शादी कटघोरा की एक युवती से हुई थी. शादी के 7 दिन बाद 26 मई 2015 की सुबह उसकी पत्नी बिस्तर पर बेहोशी की हालत में पड़ी थी। पति उसे इलाज के लिए डॉक्टर के पास ले गया तो पता चला कि वह शराब पीने के साथ-साथ मांसाहार और गुटखा की आदी थी।

Date:

छत्तीसगढ़: तलाक के एक मामले की सुनवाई के दौरान छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने अपने एक अहम फैसले में कहा कि अगर कोई पत्नी अपने पति को पान मसाला, गुटखा और शराब के साथ नॉनवेज खाकर पुरुषों की तरह परेशान करती है तो यह क्रूरता है. 

जस्टिस गौतम भादुड़ी और जस्टिस राधाकिशन अग्रवाल की डबल बेंच ने फैमिली कोर्ट के आदेश को खारिज करते हुए पति द्वारा दायर तलाक याचिका को स्वीकार कर लिया. 

दरअसल, कोरबा जिले के बांकीमोंगरा के रहने वाले एक युवक की शादी कटघोरा की एक युवती से हुई थी. शादी के 7 दिन बाद 26 मई 2015 की सुबह उसकी पत्नी बिस्तर पर बेहोशी की हालत में पड़ी थी। पति उसे इलाज के लिए डॉक्टर के पास ले गया तो पता चला कि वह शराब पीने के साथ-साथ मांसाहार और गुटखा की आदी थी। 

जब इस बात की जानकारी महिला के ससुराल वालों को हुई तो उन्होंने भी तरह-तरह से उसे समझाने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं मानी। इसके बाद वह ससुराल वालों के साथ भी बदसलूकी करने लगी।

याचिका में बताया गया है कि महिला गुटखा खाकर बेडरूम में कहीं भी थूक देती थी और मना करने पर पति से झगड़ा करती थी. महिला ने 30 दिसंबर 2015 को भी खुद को आग लगाकर आत्महत्या करने की कोशिश की थी। इस वजह से वह दो बार छत से कूदी और फिर दो बार कीटनाशक पी लिया। हालांकि, हर बार वह बच जाती थीं। 

पत्नी की इन हरकतों से परेशान होकर पति ने फैमिली कोर्ट में तलाक की अर्जी दाखिल की थी, लेकिन फैमिली कोर्ट ने पति की याचिका खारिज कर दी थी. इस फैसले को चुनौती देते हुए पति ने हाईकोर्ट में अपील दायर की। हाईकोर्ट की डबल बेंच ने फैमिली कोर्ट के आदेश को खारिज करते हुए पति की तलाक की अपील को स्वीकार कर लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related