Homeदेशलॉकडाउन पर प्रधानमंत्री मोदी की घोषणा को WHO ने सराहा

लॉकडाउन पर प्रधानमंत्री मोदी की घोषणा को WHO ने सराहा

देश में कोरोना संक्रमण की गति को नियंत्रित रखने में लॉकडाउन की भूमिका को समझते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसकी मियाद बढ़ाने का ऐलान किया तो इसकी चौतरफा सराहना होने लगी। राज्यों के मुख्यमंत्रियों, विभिन्न राजनीतिक दलों के बाद अब विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने भी भारत के कदम की प्रशंसा की है।

Date:

नई दिल्ली : विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने मंगलवार को भारत में लॉकडाउन की अवधि बढ़ाने के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फैसले की सराहना की है। संस्था ने कहा कि भारत की यह पहल कोरोना को परास्त करने के लिए समय से उठाए गए कठोर कदम का परिचायक है। मोदी ने 25 मार्च को लागू किए गए लॉकडाउन की अवधि 14 अप्रैल से बढ़ाकर 3 मई तक करने की घोषणा की है।

WHO की क्षेत्रीय निदेशक डॉ. पूनम खेत्रपाल सिंह ने कहा, ‘कोरोना को रोकने के लिए समय से किए गए भारत के कठोर फैसले की डब्ल्यूएचओ सराहना करता है। संक्रमण को रोकने के लिए मरीजों की संख्या में कितनी कमी आएगी, अभी इस बारे में कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी, लेकिन लोगों के बीच सुरक्षित दूरी (सोशल डिस्टैंसिंग) बनाए रखने सहित अन्य प्रभावी उपायों को करने में छह सप्ताह का देशव्यापी लॉकडाउन, वायरस के संक्रमण को बढ़ने से रोकने में मददगार साबित होगा।’

डॉ. सिंह ने कहा कि बहुत सी बड़ी चुनौतियों के बावजूद इस महामारी को परास्त करने में भारत पूरी प्रतिबद्धता के साथ आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि इस वायरस को परास्त करने के लिए परीक्षा की इस घड़ी में प्रत्येक व्यक्ति से अधिकतम योगदान की आशा की जाती है।

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को राष्ट्र के नाम संबोधन में 3 मई तक लॉकडाउन की मियाद बढ़ाने के साथ कहा था कि 20 अप्रैल के बाद स्थितियों का आकलन कर कुछ जगहों पर ढील देने का निर्णय लिया जा सकता है। उन्होंने देशवासियों से 7 बातों का गंभीरता से पालन करने का आग्रह किया। वहीं, स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि अब तक देश में कोविड-19 के 10,363 मरीज सामने आए हैं जबकि 339 मरीजों की मौत हो चुकी है।

Web Title : WHO praised Prime Minister Modi’s announcement on lockdown

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related