Homeदेशक्या हुआ ऐसा जिससे लोग कहने लगे जोधपुर में अमेरिका जैसी घटना

क्या हुआ ऐसा जिससे लोग कहने लगे जोधपुर में अमेरिका जैसी घटना

Date:

राजस्थान के जोधपुर शहर में मास्क नहीं लगाने पर पुलिस ने एक युवक का चालान काट दिया। इससे गुस्साए युवक और पुलिसकर्मियों के बीच तीखी नोकझोंक हो गई। बात बढ़ने पर पुलिसकर्मियों ने युवक पर काबू पाने के लिए उसे नीचे गिरा दिया और एक पुलिस कर्मी ने उसकी गर्दन पर अपने घुटने को रख दिया। 

वहीं, अब इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और लोग इसकी तुलना अमेरिका में अश्वेत व्यक्ति जॉर्ज फ्लॉयड के साथ घटित घटना से कर रहे हैं। बता दें कि, अमेरिका में जॉर्ज फ्लॉयड की गर्दन को घुटने से दबाने के कारण मौत हो गई। इसके बाद से ही पूरे अमेरिका सहित विश्वभर के प्रमुख शहरों में इसके खिलाफ प्रदर्शन हो रहा है। 

दरअसल, राजस्थान के जोधपुर शहर में चालान काटने का विरोध करने पर पुलिसकर्मी ने युवक को नीचे गिराकर उसकी गर्दन को घुटने से दबाया। हालांकि, यहां युवक की मौत तो नहीं हुई, लेकिन पुलिसकर्मी की पकड़ से छूटते ही नाराज युवक ने उसके साथ मारपीट की। 

बताया गया है कि यह पूरा विवाद, चालान काटने के विरोध से शुरू हुआ था। युवक के मास्क नहीं पहनने पर पुलिस ने उसका चालान काट दिया। इससे गुस्साए युवक और पुलिसकर्मियों के बीच बहस हो गई। बहस बढ़ने पर पुलिसकर्मियों ने उसे नीचे गिरा दिया। 

इसके बाद एक पुलिस कर्मी ने युवक की गर्दन पर अपने घुटने को रखकर नीचे की ओर दबाना शुरू कर दिया। वहीं, इस दौरान दो अन्य पुलिसकर्मी युवक के पैर को पकड़कर बैठ गए। 

मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस अनलॉक शुरू होने के बाद से ही लोगों को मास्क लगाने का अनुरोध कर रही है। वहीं, जो लोग मास्क नहीं लगा रहे हैं, उनका चालान किया जा रहा है। इसी दौरान पुलिस ने युवक को बिना मास्क के देखा तो उन्होंने उसका चालान कर दिया। जिससे गुस्साए युवक पुलिसकर्मियों के साथ बहस करने लगा। 

युवक ने अपना मोबाइल फोन बाहर निकाला और घटना का वीडियो बनाना शुरू कर दिया। इस पर एक पुलिसकर्मी ने उसका मोबाइल छीन लिया और उसे धक्का देकर नीचे गिरा दिया। नीचे गिरने पर पुलिसकर्मी ने उसकी गर्दन को घुटने से दबा दिया। 

युवक ने मामले पर अपना पक्ष रखते हुए कहा है कि उसने मास्क लगाया हुआ था, लेकिन पुलिस ने उसे खींच कर फेंक दिया। दूसरी तरफ, पुलिस ने कहा है कि चालान काटने पर युवक ने पुलिसकर्मियों के साथ झड़प की और उनकी वर्दी फाड़ दी। उन्होंने कहा कि आरोपी युवक आपराधिक प्रवृत्ति का है और उस पर एफआईआर दर्ज की गई है

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related