Homeदेशकोरोना से जंग: क्या आप जानते है Shirdi Sai Trust राज्य सरकार...

कोरोना से जंग: क्या आप जानते है Shirdi Sai Trust राज्य सरकार को कितने करोड़ देगा

Date:

कोरोना के खिलाफ लड़ाई के लिए शिरडी साईं संस्थान राज्य सरकार को 51 करोड़ रुपये दान करेगी. कोरोना के खिलाफ लड़ाई में इससे बड़ी मदद मिलेगी. बता दें कि शिरडी साईं ट्रस्ट में हर साल करोड़ों रुपये का चंदा चढ़ता है.

कोरोनावायरस महामारी के बढ़ते मामलों को देखते हुए इस संकट की घड़ी से निपटने के लिए एक तरफ नेता, अभिनेता, और जानी मानी हस्तियां महाराष्ट्र मुख्यमंत्री राहत कोष में दान दे रही हैं, वहीं साईंबाबा संस्थान ट्रस्ट, शिरडी ने महाराष्ट्र मुख्यमंत्री राहत कोष में  51 करोड़ का दान किया है। आपको बता दें कि महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमितों की संख्‍या बढकर 125 हो गई थी।

इससे पहले महाराष्ट्र के शिवसेना सांसद और विधायकों ने अपनी एक महीने की सैलरी दान में देने की घोषणा की है।

आपको बता दें कि कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए महाराष्ट्र के शिरडी साई मंदिर 17 मार्च से श्रद्धालुओं के लिए बंद कर दिया गया है। महाराष्ट्र के शिरडी साई मंदिर  अगले आदेश तक बंद रहेगा। इसके अलावा मध्य प्रदेश के महाकालेश्वर मंदिर, मुंबई के श्रीमुंबा देवी मंदिर को भी अगले आदेश तक के लिए बंद कर दिया गया है। 

महाराष्ट्र के विदर्भ क्षेत्र में पांच लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। चार लोग नागपुर शहर में और एक अन्य गोंदिया जिले में संक्रमित पाया गया है। अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि इसके साथ ही नागपुर शहर में कोविड-19 मरीजों की संख्या बढ़कर नौ हो गई है। वहीं केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार, ‘देश में कोराना वायरस के अब तक 694 मामले की पुष्टि हुई है,जिनमें 647 भारतीय जबकि 47 विदेशी शामिल हैं। देश में कोरोनावायरस से पीड़ित 45 मरीज ठीक हो चुके हैं जबकि 16 लोगों की मौत हो गई है।

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related