HomeदेशVirat Kohli और Anushka Sharma ने कोरोना से जंग में एक बार...

Virat Kohli और Anushka Sharma ने कोरोना से जंग में एक बार फिर दिया साथ, डोनेट किए 2 करोड़ रुपये

Date:

नई दिल्ली : कोरोना वायरस से फैली महामारी से जंग जीतने के लिए कई देश के अनेको सिलेब्स मदद के लिए लगातार ही आगे आते दिखाई दे रहे है। इसी बीच अब विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, विराट कोहली और अनुष्का शर्मा दोनों ने भारत में कोविड रिलीफ के लिए फंडरेजर अभियान के रूप में शुरू कर दिया है

इसके साथ ही विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने लोगों से अपील की है कि कोरोना वायरस से जंग जीतने में आगे आएं। विराट और अनुष्का ने इस फंडरेजर में 7 करोड़ रुपये जुटाने का लक्ष्य रखा है, अब तक प्राप्त जानकरी और रिपोर्ट्स के अनुसार, विराट कोहली और अनुष्का शर्मा 2 करोड़ रुपये वे खुद डोनेट कर चुके हैं।

अनुष्का ने की सपोर्ट की अपील

एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने वीडियो शेयर करके लिखा है, हमारा देश कोविड-19 की दूसरी लहर से जंग लड़ रहा है और जिसके साथ ही हमारा हेल्थकेयर सिस्टम काफी चुनौतियों का सामना कर रहा है, लोगों को तड़पते देखकर मेरा दिल टूटा जा रहा है। इसलिए विराट के साथ मैंने Ketto के साथ एक कैंपेन #InThisTogether शुरू किया है।

इस कैम्पेन के जरिये कोविड-19 में राहत के लिए चंदा एकत्रित किया जायेगा, और हम सब इस मुसीबत से जीतेंगे इसके बाद अनुष्का ने कहा प्लीज भारत और भारतीयों को सपोर्ट करने के लिए आगे आइए, आपका योगदान इस बुरे वक्त में लोगों को बचाने के काम आएगा।

विराट और अनुष्का पहले भी जुटा चुके हैं फंड

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा इस पहल के जरिये 7 करोड़ रुपये जुटाने का लक्ष्य बनाया है। अब तक रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने इसी कैम्पेन में 2 करोड़ रुपये खुद कॉन्ट्रिब्यू किए हैं। हालाँकि इसके अलावा विराट, अनुष्का, प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने बीते हफ्ते फंडरेजर शुरू किया था। इसमें उन्होंने 6.6 करोड़ रुपये इकट्ठे किए थे। 

View this post on Instagram

A post shared by Virat Kohli (@virat.kohli)

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related