Homeउत्तर प्रदेशUP में वैक्सीन का कॉकटेल: पहली डोज कोविशील्ड तो दूसरी लगा दी...

UP में वैक्सीन का कॉकटेल: पहली डोज कोविशील्ड तो दूसरी लगा दी कोवैक्सीन

Date:

सिद्धार्थनगर. यूपी (Uttar Pradesh) के सिद्धार्थनगर (Siddharth Nagar) जिले में चल रहे कोविड वैक्सीनेशन (Covid Vaccination) के समय स्वास्थ्यकर्मियों की एक बड़ी लापरवाही सामने आई है. लापरवाही भी ऐसी की जिसने लोगों के मन में दहशत पैदा कर दी है.

मामला कोरोना वैक्सीन के कॉकटेल का है यहाँ कुछ लोगों को पहली डोज़ कोवीशील्ड तो वहीँ दूसरी डोज कोवैक्सीन की लगा दी गई है लोगों को जैसे ही यह पता चला उस समय से वैक्सीन का कॉकटेल लेने वाले लोगों में दहशत है हालाँकि इन सबमे अब तक राहत भरुई खबर यह है कि कॉकटेल डोज़ वाले व्यक्तियों में से अभी तक किसी के भी तब्य्त खराब होने का मामला सामने नहीं आया है

यह पूरा मामला बढ़नी प्राथमिक स्वास्थ्य क्षेत्र का है यहाँ के औदही कलां गांव और एक अन्य गांव में लगभग 20 लोगों को वैक्सीन का कॉकटेल दे दिया गया,कोरोना वैक्सीन की पहली डोज कोविशील्ड की लगाई गई थी लकिन दूसरी डोज़ के समय 14 मई को बड़ी लापरवाही सामने आई स्वास्थ्यकर्मियों ने दूसरी डोज कोवैक्सिन की लगा दी.

जैसे ही इस बात की जानकारी स्वास्थ्य विभाग को लगी वैसे ही विभाग में हड़कंप मच गया जिसके बाद सब एक दूसरे पर आरोप लगाने लगे, इन सबके बीच जब जिनको कोरोना वायरस से बचाव के लिए वैक्सीन का कॉकटेल डोज़ लगा उनको इस बात की जानकारी लगते ही लोग भयभीत हो गए.

हालांकि अब तक राहत यही है कि कॉकटेल वैक्सीन लगने के बाद भी अब तक किसी को किसी भी प्रकार की कोई स्वास्थ्य संबंधित समस्या नहीं हुई है, लेकिन सभी लोग डरे सहमे हुए हैं.

क्या बोले अधिकारी?

CMO संदीप चौधरी ने माना कि लगभग 20 लोगो को स्वास्थ्यकर्मियों ने लापरवाही बरतते हुए दूसरे डोज़ में अलग वैक्सीन लगा दी (कॉकटेल वैक्सीन लगा दी है). उन्होंने यह भी बताया कि स्वस्थ विभाग की टीम इन सभी लोगों पर नजर बनाये हुए हैं. अभी तक किसी व्यक्ति में कोई समस्या नहीं देखने को मिली है. इस गंभीर लापरवाही के लिए हमने जांच टीम बना दी है.

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related