HomeबॉलीवुडRishi Kapoor नशे में पत्नी Neetu Kapoor के सामने अपनी पोल खुद...

Rishi Kapoor नशे में पत्नी Neetu Kapoor के सामने अपनी पोल खुद खोल देते थे

Date:

ड्रिंक लेने के बाद ऋषि कपूर नीतू को दिन भर की शूटिंग से जुड़े किस्से के साथ ही बताते कि उन्हें कौन सी एक्ट्रेस अच्छी लगी और उनने किस एक्ट्रेस ने उनके साथ फ्लर्ट किया, कौन सी एक्ट्रेस उन्हें हॉट लगी सब कुछ.

बॉलीवुड के स्टार ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) आज हमारे बीच नहीं हैं लेकिन आज भी ऋषि कपूर से जुड़े अनेकों किस्से सुने और सुनाए जाते हैं.

कपिल के शो में ऋषि और नीतू कपूर बतौर गेस्ट आए हुए थे. इसी शो में नीतू ने बताया कि ऋषि जी रात 8 बजे शूटिंग के बाद घर पर ही ड्रिंक लेते थे. ड्रिंक लेने के बाद ऋषि जी नीतू को दिन भर की शूटिंग से जुड़े किस्से सुनाते और बताते कि उन्हें कौन सी एक्ट्रेस अच्छी लगी, किस एक्ट्रेस ने उनके साथ फ्लर्ट किया, कौन सी एक्ट्रेस उन्हें हॉट लगी सब कुछ

नीतू ने कहा था ‘मैं ऋषि जी की बात सुनती रहती थी और सुबह उनसे जब पूछती कि वो एक्ट्रेस आपको अच्छी लगी थी? जिस पर ऋषि जी चौंक कर पूछते कि तुम्हें कैसे पता?’ ऋषि कपूर से जुड़ा यह मजेदार किस्सा सुनकर आस-पास मौजूद सभी लोग खिलखिलाकर हंसने लगते हैं.

वहीं, ऋषि कपूर अपने चिरपरिचित अंदाज में कहते हैं कि यह नीतू के मन से बनाई हुई बातें हैं, ऐसा कुछ नहीं था. आपको बता दें कि ऋषि कपूर 30 अप्रैल 2020 को कैंसर से लड़ते हुए इस दुनिया को अलविदा कह गए थे.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related