HomeदेशUri में पाकिस्तान की फायरिंग में दो जवान शहीद

Uri में पाकिस्तान की फायरिंग में दो जवान शहीद

Date:

भारतीय सैनिकों ने पाकिस्तान की इस हरकत का मुंहतोड़ जवाब दिया, लेकिन पाक फायरिंग में चार सैनिक घायल हो गए थे. इन्हें तुरंत ही पास के मिलिट्री हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था, हालांकि शुक्रवार देर शाम इलाज के दौरान दो सैनिकों ने दम तोड़ दिया. इन सैनिकों की पहचान हो गई है, इनमें से एक हवलदार गोकर्ण सिंह हैं जबकि दूसरे नायक शंकर एस पी.

जम्मू-कश्मीर के उरी सेक्टर में पाकिस्तान की ओर से की गई गोलीबारी की चपेट में आकर 2 सैनिक शहीद हो गए हैं. शुक्रवार को पाकिस्तान ने बारामूला जिला के उरी सेक्टर में बिना वजह फायरिंग की थी.

दो सैनिक शहीद

भारतीय सैनिकों ने पाकिस्तान की इस हरकत का मुंहतोड़ जवाब दिया, लेकिन पाक फायरिंग में चार सैनिक घायल हो गए थे. इन्हें तुरंत ही पास के मिलिट्री हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था, हालांकि शुक्रवार देर शाम इलाज के दौरान दो सैनिकों ने दम तोड़ दिया. इन सैनिकों की पहचान हो गई है, इनमें से एक हवलदार गोकर्ण सिंह हैं जबकि दूसरे नायक शंकर एस पी.

दोपहर पाकिस्तान ने की फायरिंग

अस्पताल में जिन दो सैनिकों का इलाज चल रहा है उनके नाम हैं हवलदार नारायण सिंह और नायक प्रदीप भट्ट. सेना के प्रवक्ता कर्नल राजेश कालिया ने कहा कि शुक्रवार को दोपहर लगभग 3.30 बजे नियंत्रण रेखा के पास रामपुर सेक्टर में पाकिस्तान ने बिना कारण फायरिंग शुरू कर दी, इस दौरान तीन सैनिक जख्मी हो गए.

चार लोग घायल हो गए

इससे पहले पाकिस्तान की ओर से की गई फायरिंग में चार लोग जख्मी हो गए थे. पुलिस का कहना है कि नागरिक इलाकों में पाकिस्तान की ओर से की गई फायरिंग से लोग दशहत में आ गए. पाकिस्तान की ओर से हुई फायरिंग में चरुंडा, बटग्रान, हथलंगा, मोथल, सहूरा, सिलिकोट, बालाकोट, नाम्बला और गरकोट जैसे गांव चपेट में आए.

एसडीएम ऑफिस तक पहुंचा छर्रा

पाकिस्तान की ओर से की गई फायरिंग का असर उरी शहर तक दिखा और छर्रे और शेल एसडीएम ऑफिस तक देखे गए. उरी के एसडीएम रियाज अहमद मलिक ने भी फायरिंग में घायलों की पुष्टि की है. उन्होंने कहा कि तीन लोगों की हालत गंभीर है और उन्हें सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

बॉर्डर पार जबर्दस्त तबाही

भारतीय सेना ने नियंत्रण रेखा के पार पाकिस्तानी सेना के ठिकानों की निशाना बनाया है और बॉर्डर पार जबर्दस्त तबाही मचाई है

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

MP Pulse Polio Campaign: 3 दिन में 1.06 करोड़ से ज्यादा बच्चों को पिलाई गई पोलियो की खुराक, अभियान रहा सफल

भोपाल: मध्यप्रदेश में राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान ने एक...