HomeदेशUP : बॉर्डर पर फिर उमड़ी मजदूरों की भीड़, पुलिस ने बरसाई...

UP : बॉर्डर पर फिर उमड़ी मजदूरों की भीड़, पुलिस ने बरसाई लाठी

यूपी पुलिस के सब इन्स्पेक्टर प्रचंड त्यागी ने बताया कि गाजीपुर में बहुत भीड़ जमा हो चुकी है। उन्होंने बताया कि हम लोग प्रवासियों से ट्रेन पकड़ने की अपील कर रहे हैं लेकिन वो हट नहीं रहे हैं।

Date:

गौतमबुद्धनगर जिले के नोएडा से एक चौंकाने वाली घटना सामने आयी है। दरअसल सेक्टर 19 में राशल लेने के लिए लाइन में लगी महिलाओं पर एक पुलिस दरोगा लाठियां भांजते नजर आ रहा है। इस घटना का वीडियो सामने आया है, जो काफी वायरल हो रहा है। वहीं महिलाओं पर दरोगा के लाठियां चलाने की वजह से नोएडा पुलिस की काफी फजीहत भी हो रही है। बताया जा रहा है कि आरोपी दरोगा को सस्पेंड कर विभागीय जांच की जा रही है।

खबर के अनुसार, घटना शुक्रवार दोपहर की है, जहां सेक्टर 19 में राशन की दुकान के बाहर महिलाओं की लंबी लाइन लगी है। तभी वहां दरोगा सौरभ कुमार अपनी टीम के साथ निगरानी करने आए थे। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन ना होते देख वह कुछ महिलाओं को डंडा मारते हैं। इस घटना का किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया, जिससे इस घटना का खुलासा हुआ। फिलहाल पुलिस आरोपी दरोगा के खिलाफ कार्रवाई की बात कह रही है।

यूपी के औरैया में शनिवार को भीषण सड़क हादसे में 24 प्रवासी मजदूरों की दर्दनाक मौत के बाद भी प्रवासी श्रमिक अपने-अपने घर जाने को बेताब हैं। दिल्ली-यूपी बार्डर पर गाजीपुर में रविवार (17 मई) को भी सैकड़ों प्रवासी मजदूर इकट्ठे हो गए। दरअसल, यूपी की योगी सरकार ने औरैया हादसे के बाद जिलाधिकारियों को ये आदेश दिया था कि जो भी प्रवासी पैदल सड़क पर जाते दिख रहे हों उन्हें तुरंत बस मुहैया कराएं। इसके बाद दिल्ली और आसपास में रह रहे प्रवासी यूपी बॉर्डर की ओर चल पड़े।

यूपी पुलिस के सब इन्स्पेक्टर प्रचंड त्यागी ने बताया कि गाजीपुर में बहुत भीड़ जमा हो चुकी है। उन्होंने बताया कि हम लोग प्रवासियों से ट्रेन पकड़ने की अपील कर रहे हैं लेकिन वो हट नहीं रहे हैं। उन्होंने कहा कि बिना वैध पास के किसी को भी राज्य में घुसने नहीं दिया जाएगा।

बता दें कि बीते 54 दिनों में देश में विभिन्न हादसों में 134 प्रवासी मजदूरों की मौत हो चुकी है। खास बात ये है कि लॉकडाउन के तीसरे चरण में प्रवासी मजदूरों की मौत की घटनाओं में तेजी आयी है। 6 मई के बाद से यानि कि बीते 10 दिनों में देश में 96 प्रवासी मजदूर 19 विभिन्न हादसों में मौत का शिकार बन चुके हैं।

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related