देश के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह का जन्मदिन आज, PM मोदी ने दीं शुभकानाएं

Ranjana Pandey
1 Min Read

डेस्क।आज देश के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह का जन्मदिन है। रक्षामंत्री के 70वें जन्मदिन के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। वहीं पीएम मोदी के साथ बीजेपी के अन्य नेताओं ने भी राजनाथ सिंह के लंबी उम्र की कामना भी की है। इसके अलावा PM मोदी ने ट्वीट कर राजनाथ सिंह की दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना की। साथ ही उन्होंने कहा कि रक्षा मंत्री के शानदार व्यक्तित्व और बुद्धिमत्ता का हर कोई मुरीद है।

राजनाथ सिंह ने पीएम मोदी को कहा धन्यवाद
PM मोदी ने यह भी लिखा कि वह एक उत्कृष्ट सांसद और प्रशासक हैं। देश सेवा के लिए उनके लंबे जीवन और स्वास्थ्य की प्रार्थना। पीएम मोदी की शुभकामनाओं का आभार जताते हुए राजनाथ सिंह ने लिखा शुभकामनाओं और अच्छे शब्दों के लिए पीएम मोदी का धन्यवाद। आपके कुशल नेतृत्व में भारत मजबूत होकर उभरा है। मेरा दृढ़ विश्वास है कि हमारा देश सकारात्मक बदलाव के मुहाने पर है।

Also read- https://khabarsatta.com/cricket/geeta-basra-became-a-mother-for-the-second-time-shouted-at-harbhajan-singhs-son/

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *