HomeदेशTikTok Relaunch: नए नाम और लुक के साथ भारत में वापसी करेगा...

TikTok Relaunch: नए नाम और लुक के साथ भारत में वापसी करेगा TikTok !, कंपनी ने फाइल किया नया ट्रेड मार्क

Date:

नई दिल्ली। बीते साल केंद्र सरकार ने पॉपुलर TikTok समेत 56 चीनी ऐपस पर प्रतिबंध लगा दिया था। जिसके बाद अब ये माना जा रहा है कि PUBG की ही तर्ज पर ही TikTok भारत में नए नाम और लुक के साथ भारत में वापसी कर सकता है। एक टेक रिपोर्ट की माने तो कंट्रोलर जनरल ऑफ पेटेंटस, डिजाइन एंड ट्रेड मार्क में TikTok की पैटेंट कंपनी ByteDance ने अपने इस शॉर्ट वीडियो ऐप के लिए नए ट्रेड मार्क को लेकर एप्लाई (आवेदन) किया है।


बीते साल जून में केंद्र सरकार ने 56 चीनी एप को बैन किया था। बैन किए गए इन ऐपस में टिकटॉक भी शामिल था। इस शॉर्ट वीडियो ऐप पर बैन लगाने के साथ ही इसको ऐप स्टोर से हटा दिया गया था।


वापसी के लिए भारत सरकार से चल रही है बात

बताया जा रहा है, ByteDance भारत में वापसी के लिए केंद्र सरकार से अपने ऐप की बातचीत कर रही है। कंपनी ने केंद्र सरकार को इसका भरोसा दिलाया है कि वो नए आईटी नियमों का भी पालन करेगी। बता दें, जिस वक्त इस ऐप पर प्रतिबंध लगाया गया उस वक्त ये ऐप भारत में खूब मशहूर हो चुका था। बैन होने से पहले देश में TikTok के 20 करोड़ यूजर्स थे। ऐसे में अब अगर एक बार फिर TikTok भारत में वापसी करता है तो उसे इंस्टाग्राम और YouTube पर इस्तेमाल किए जा रहे रीलस ऑपश्न से कड़ी टक्कर मिलेगी।

Also read- https://khabarsatta.com/technology/redmis-first-5g-phone-launched-know-what-is-special-in-redmi-note-10t/

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related