HomeदेशTikTok समेत 59 ऐप पर लगा बैन, भारत सरकार का ऐतिहासिक फैसला

TikTok समेत 59 ऐप पर लगा बैन, भारत सरकार का ऐतिहासिक फैसला

Date:

भारत सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए 59 चीनी ऐप्स पर बैन लगा दिया है. 

नई दिल्ली: चीन के खिलाफ भारत सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए 59 चीनी ऐप्स पर बैन लगा दिया है. इसमें फेमस ऐप्स TikTok भी शामिल हैं. सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (Ministry of Information Technology) ने सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 69ए (Section 69A of the Information Technology Act) के तहत इन 59 चीनी मोबाइल ऐप्स पर पाबंदी लगाई है. मंत्रालय ने एक नोटिस जारी कर बताया है कि ये 59 चीनी ऐप्स उन गतिविधियों में लगे हुए थे जो भारत की संप्रभुता और अखंडता, भारत की रक्षा, राज्य की सुरक्षा और सार्वजनिक व्यवस्था के लिए खतरा हैं. ऐसे में सरकार ने इन ऐप्स पर प्रतिबंध लगाने का फैसला लिया है. 

आपको बता दें कि बीते कुछ वर्षों में भारत स्मार्टफोन और ऐप्स के लिए दुनिया के सबसे बड़े बाजारों में से एक बनकर उभरा है. ऐसे में 59 पॉपुलर चीनी ऐप्स को भारत में बैन करना चीन के खिलाफ एक बहुत बड़ी कार्रवाई है. 

चीनी ऐप्स पर भारतीयों के डेटा चुराने और इसे चीनी सर्वर पर भेजने के आरोप पहले भी लगते रहे हैं. मंत्रालय का कहना है कि बीते कुछ दिनों में सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय को विभिन्न स्रोतों से कई शिकायतें मिली हैं, जिनमें कहा गया है कि एंड्रॉइड और iOS पर उपलब्ध ये चीनी ऐप्स बिना यूजर्स की जानकारी के उनका डेटा चुराते और मिसयूज करते हैं. साथ ही यूजर्स के डेटा को अनधिकृत तरीके से उन सर्वरों पर भेज रहे हैं जो भारत के बाहर स्थित हैं. 

मंत्रालय का कहना है कि 130 करोड़ भारतीयों के डेटा पर खतरा मंडरा रहा था, जो कि गंभीर चिंता का विषय है. नोटिस में बताया गया है कि भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र और गृह मंत्रालय ने भी इन ऐप्स को बैन करनी की सिफारिश भेजी है. इसके अलावा देश के नागरिकों और जन प्रतिनिधियों से भी इन ऐप्स के खिलाफ शिकायत मिली है.

ये रही बैन किये गए 59 एप्प की लिस्ट

1. टिकटॉक (TikTok)
2. शेयर इट (Shareit)
3. केवई (Kwai)
4. यूसी ब्राउजर (UC Browser)
5. बैडू मैप (Baidu map)
6. शीईन (Shein)
7. क्लैश ऑफ किंग (Clash of Kings)
8. डीयू बैटरी सेवर (DU battery saver)
9. हेलो (Helo)
10. लाइक (Likee)
11. यूकैम मेकअप ( YouCam makeup)
12. एमआई कम्युनिटी ( Mi Community)
13. सीएम ब्राउजर (CM Browers)
14. वायरस क्लीनर (Virus Cleaner)
15. एपीयूएस ब्राउजर (APUS Browser)
16. रोमवी (ROMWE)
17. क्लब फैक्ट्री (Club Factory)
18. न्यूज डॉग (Newsdog)
19. ब्यूटी प्लस (Beutry Plus)
20. वीचैट (WeChat)
21. यूसी न्यूज (UC News)
22. क्यू क्यू मेल (QQ Mail)
23. वीबो (Weibo)
24. ज़ेडर (Xender)
25. क्यू क्यू म्यूजिक (QQ Music)
26. क्यू क्यू न्यूजफीड (QQ Newsfeed)
27. बीगो लाइव (Bigo Live)
28. सेल्फी सिटी (SelfieCity)
29. मेल मास्टर (Mail Master)
30. पैरलर स्पेस (Parallel Space)
31. एमआई वीडियो कॉल-शियॉमी (Mi Video Call – Xiaomi)
32. वीसाइन (WeSync)
33. ईएस फाइल एक्सप्लोरर (ES File Explorer)
34. वीवा वीडियो (Viva Video)
35. मीईटू (Meitu)
36. वीगो वीडियो ( Vigo Video)
37. न्यू वीडियो स्टेटस (New Video Status)
38. डीयू रिकॉर्डर (DU Recorder)
39. वॉलट हाइड (Vault- Hide)
40. कैचे क्लीयर डीयू ऐप स्टूडियो (Cache Cleaner DU App studio)
41. डीयू क्लीनर (DU Cleaner)
42. डीयू ब्राउजर (DU Browser)
43. हैगो प्ले विद न्यू फ्रेंड्स (Hago Play With New Friends)
44. कैम स्कैनर (Cam Scanner)
45. क्लीन मास्टर चीता मोबाइल (Clean Master – Cheetah Mobile)
46. वंडर कैमरा (Wonder Camera)
47. फोटो वंडर (Photo Wonder)
48. क्यू क्यू प्लेयर (QQ Player)
49. वी मीट (We Meet)
50. स्वीट सेल्फी (Sweet Selfie)
51. बैडू ट्रांसलेट (Baidu Translate)
52. वी मेट (Vmate)
53. क्यू क्यू इंटरनेशनल (QQ International)
54. क्यू क्यू सिक्योरिटी सेंटर (QQ Security Center)
55. क्यू क्यू लॉन्चर (QQ Launcher)
56. यू वीडियो (U Video)
57. वी फ्लाई स्टेटस वीडियो ( V fly Status Video)
58. मोबाइल लिजेंड्स (Mobile Legends)
59. डीयू प्राइवेसी ( DU Privacy)

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related