HomeदेशSC में कोरोना की दस्तक , कर्मचारी के Corona पॉजिटिव निकलने से...

SC में कोरोना की दस्तक , कर्मचारी के Corona पॉजिटिव निकलने से मचा हड़कंप

Date:

नई दिल्ली । कोरोना वायरस (Corona Virus) का दस्तक अब सुप्रीम कोर्ट पर भी दे दिया है। जिससे दिल्ली में हड़कंप मच गया है। सुप्रीम कोर्ट के एक कर्मचारी का आज पॉजिटिव रिपोर्ट आया है। जिसके बाद दो रजिस्ट्रार को होम क्वारनटीन में भेजा गया है। इसके बाद प्रशासन यह पता लगाने में जुटी है कि वो कर्मचारी किन लोगों के संपर्क में आया था।

एक जानकारी के अनुसार यह कर्मचारी पिछले सप्ताह दो बार सुप्रीम कोर्ट पहुंचा था। पुलिस उससे मिली जानकारी के बाद संपर्क में आए लोगों की छानबीन में जुट गई है।हालांकि पहले से ही सुप्रीम कोर्ट ने एहितियात के तौर पर अनेक कदम उठाये है,जिसमें वीडियो कांफ्रेंसिंग करके सुनवाई पहले से ही शुरु की जा चुकी है।

बता दें कि राजधानी में पहले से ही मामले बढ़ने से यहां हर स्तर पर सरकार से लेकर हेल्थ केयर्स और स्थानीय प्रशासन कदम उठाती रही है। लेकिन सरकारके लिये चिंता का सबब बना हुआ कि कोरोना वॉरियर्स के तौर पर लड़ने वाले पुलिसकर्मी समेत अनेक डॉक्टर्स भी अब तक संक्रमित हो गए है। वहीं दिल्ली में हॉटस्पॉट की संख्या भी बढ़कर 97 हो गई है। जबकि दिल्ली में ही संक्रमितों की संख्या 2900 को पार कर गई है। 

 मालूम हो कि आज ही सुप्रीम कोर्ट में केंद्र सरकार ने बताया है कि देश भर में राज्य सरकार के साथ मिलकर क्या-क्या कदम उठाए गए है। जिसकी विस्तार से जानकारीदी गई है। सरकार ने बताया कि देश के 80 करोड़ जनसंख्या को प्रति माह राशन 5 किलो मुफ्त देने की योजना को शुरु किया गया है। इसके अलावा हजारों शिविर शुरु करके लाखों लोगों को दिन-रात भोजन दिया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related