Homeदेशरक्षाबंधन से एक दिन पहले सुसाइड, सुसाइड से पहले लिपिस्टिक से दीवार...

रक्षाबंधन से एक दिन पहले सुसाइड, सुसाइड से पहले लिपिस्टिक से दीवार पर लिख गई अपनी कहानी

Suicide a day before Rakshabandhan, wrote her own story on the wall with lipstick before suicide

Date:

रांची। राजधानी रांची जिले के खलारी में एक विवाहिता ने दहेज के लिए प्रताड़ित किए जाने पर अपनी जान दे दी। चंदा देवी ने आत्महत्या करने से पहले दीवारों पर उन गुनाहगारों का नाम लिख दिया जिसके कारण वह जिंदगी से तंग आकर मौत को गले लगाने जा रही थी।

उसने दीवार पर खुदशुशी के लिए मजबूर करने का आरोप लगाते हुए अपने गुनहगारों का नाम लिखा । चंदा देवी के भाई के बयान पर उसके पति और ससुराल वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए चंदा देवी के पति दिलीप को गिरफ्तार कर लिया है।

दरवजा तोड़ अंदर पहुंची पुलिस , देखा हैरान करने वाला नजारा

खलारी डीएसपी अनिमेष नथानी ने बताया कि बुधवार सुबह पुलिस को जानकारी मिली थी कि एक महिला के द्वारा अपने ही घर में आत्महत्या कर लिया गया है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घर का दरवाजा तोड़ जब अंदर गई तब सब हैरान हो गए, आत्महत्या करने से पहले चंदा देवी ने अपने कमरे की दीवारों पर चारों तरफ अपनी प्रताड़ना की कहानी लिपस्टिक से लिख डाली थी।

किस तरह उसके पति उसे प्रताड़ित कर रहे थे। किस तरह उसे पैसों की मांग की जा रही थी, ससुराल में और कौन-कौन उसके साथ मारपीट किया करते थे यह सारी बातें उसने लाल स्याही से दीवाल पर लिख डाला था।चंदा ने अपनी माँ को संबोधन करते हुए भी लिखा था मुझे माफ कर देना माँ मैं अब हार गई हूँ।

पति को ठहराया जिम्मेवार

दीवार पर लिखी सुसाइड नोट में चंदा देवी ने पति दिलीप चौहान को मौत के लिए जिम्मेवार बताया है। जानकारी के अनुसार खलारी के दिलीप कुमार की शादी चंदा देवी से 3 साल पहले 2019 में हुई थी। शादी के बाद से ही चंदा के पति अपने परिवार के साथ मिलकर उसे दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहा था। चंदा की दो बेटियां भी हैं।

बेटी होने के बाद से उसके ससुराल वाले और नाराज हो गए और चंदा को इसके नाम पर भी प्रताड़ित करने लगे। कुछ दिन पहले चंदा के पति दिलीप कुमार ने मायके से 15 लाख मांगने को कहा था। इसके लिए वे लोग चंदा पर दबाव डाल रहे थे। पैसा नहीं लाने पर उसके साथ मारपीट की जा रही थी। यहां तक की उसे खाना-पीना तक नहीं दिया जा रहा था।

रांची की नवविवाहित जिसने ससुराल वालों से तंग आकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। उसे केवल सुसराल वालों ने ही प्रताड़ित नहीं किया बल्कि पुलिस प्रशासन ने भी उसका साथ नहीं दिया। चंदा देवी की मां पुलिस पर संगीन आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिस उनकी बेटी की प्रताड़ना की शिकायत नहीं लिख रही थी खलारी थाना की पुलिस बार-बार गुहार लगाए जाने के बाद भी बेटी की बात नहीं सुनी। अगर पुलिस बेटी की बात सुन लेता तो शायद आज चंदा जिंदा होती।

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related