Homeदेशस्पेशल ट्रेन से दूसरे राज्यों में फंसे छात्रों-मजदूरों की होगी घर वापसी...

स्पेशल ट्रेन से दूसरे राज्यों में फंसे छात्रों-मजदूरों की होगी घर वापसी : गृह मंत्रालय ने दी इजाजत

Date:

सरकार ने फंसे हुए प्रवासी मजदूरों को अपने गृह राज्य में वापस जाने की अनुमति दे दी है. राज्य सरकारें और रेल मंत्रालय ये आवाजाही सुनिश्चित करेंगे. 

नई दिल्ली: लॉकडाउन (Lockdown) के बाद देश के कोने-कोने में फंसे प्रवासी मजदूरों छात्रों और पर्यटकों के लिए एक बड़ी राहत भरी खबर है. सरकार ने फंसे हुए प्रवासी मजदूरों को अपने गृह राज्य में वापस जाने की अनुमति दे दी है. गृह मंत्रालय की संयुक्त सचिव पुण्य सलिला श्रीवास्तव ने बताया कि ट्रेन के जरिये भी फंसे हुए लोगों की आवाजाही के लिए निर्देश दिया है. राज्य सरकारें और रेल मंत्रालय ये आवाजाही सुनिश्चित करेंगे. 

श्रीवास्तव ने बताया कि केंद्र सरकार के अर्धसैनिक बल कोरोना महामारी के दौर में देशभर में बड़ी मदद लोगों तक पहुंचा रहे हैं. सीआरपीएफ ने दिल्ली से लेकर दंतेवाड़ा तक लोगों को मदद पहुंचाई है रायपुर में एक लाख किलो चावल भी वितरित किए हैं. इसके साथ ही टेलीमेडिसिन की सुविधा भी लोगों के लिए प्रदान कर रहा है.

इसी तरह सशस्त्र सीमा बल नेपाल भारत सीमा पर फंसे लोगों को मुसीबत में मदद पहुंचा रहा है. साथ ही सीआईएसफ बीएसएफ भी बड़े पैमाने पर कोरोना संक्रमण के खिलाफ जंग में लोगों को अपने अपने तरीके से मदद मुहैया करा रहे हैं.

इधर, देश में कोरोना वायरस (coronavirus) से मरीजों की संख्या बढ़कर 35 हजार के पार हो गई है. बीते 24 घंटों में 1993 संक्रमित बढ़े हैं और 73 की मौत हुई है. इस संक्रमण से मरीजों का रिकवरी रेट भी 25.37% हो गया है. स्वास्थ्य मंत्रालय (Health Ministry) के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने यह जानकारी दी. 

अग्रवाल ने कहा कि देश में कोरोना के अब तक 35043 मामले सामने आए हैं. 8889 मरीज ठीक हुए हैं. इस महामारी से अब तक 1147 की मौत हुई है. 25007 मरीजों का इलाज जारी है. पिछले 24 घंटे में 73 लोगों की मौत हुई है. कोरोना संक्रमण की चेन तोड़ने के लिए सख्त निगरानी जरूरी है. देश के सभी जिलों को 3 जोन मे बांटा गया है. सभी को मास्क पहनना चाहिये. फोन मे आरोग्य सेतु एप डाउनलोड करें. फिजिकल डिस्टेसिंग का पालन करें.  

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

MP Pulse Polio Campaign: 3 दिन में 1.06 करोड़ से ज्यादा बच्चों को पिलाई गई पोलियो की खुराक, अभियान रहा सफल

भोपाल: मध्यप्रदेश में राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान ने एक...