Homeदेशसोनू सूद इस बच्चे के लिए बना मसीहा: मध्य​प्रदेश के इस सोनू...

सोनू सूद इस बच्चे के लिए बना मसीहा: मध्य​प्रदेश के इस सोनू का एडमिशन कराकर बोले- बच्चे IAS बनने तक पढ़ो

Sonu Sood became the messiah for this child: After taking admission of this Sonu of Madhya Pradesh, he said – children should study till they become IAS.

Date:

बॉलीवुड के अभिनेता सोनू सूद एक बार फिर एक बच्चे के लिए मसीहा बने है। दरअसल महामारी के दौर में सोनू सूद ने लोगों की मदद कर काफी सुर्खियां बटोरी थी।

ऐसे में अब एक बार फिर सोनू सूद ने सिस्टम की पोल खोलने वाले सोनू की मदद की है। सोनू सूद ने बिहार के रहने वाले सोनू का नामांकन पटना में करवाने की बात कही है।

उन्होंने कहा कि सोनू सूद का एडमिशन हो गया है स्कूल का बस्ता बांधिए।

सोनू सूद ने ट्वीट में दी ये जानकारी

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सोनू सूद ने कुछ दिनों पहले भी कुछ लोगों की मदद की थी। इसी तरह एक बच्चे को भी विद्यालय में एडमिशन नहीं मिल पा रहा था। जिसकी व्यवस्था अब बॉलीवुड के अभिनेता सोनू सूद ने की है। सोनू सूद ने एक ट्वीट में लिखते हुए कहा सोनू की सोनू ने सुन ली।

स्कूल का बस्ता बांध लीजिए। आपकी पूरी शिक्षा और हॉस्टल की व्यवस्था कर दी गई है। वहीं इसमें आइडियल इंटरनेशनल स्कूल बिहटा पटना का नाम लिखा है।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सोनू सूद लगातार सामाजिक कार्यों में अपनी भूमिका निभा रहे हैं और लोगों की जरूरतों को पूरा करते नजर आ रहे हैं।

दरअसल यह वहीं बिहार के नालंदा के हरनीत के नीमा कॉल के रहने वाले रणवीर यादव का 12 वर्षीय बेटा सोनू है जिसने नीतीश कुमार के सामने बिहार की शिक्षा व्यवस्था की पोल खोल दी थी।

इसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था तब से ही सोनू काफी सुर्खियों में रहा है। उम्र छोटी है लेकिन निर्भीक और निडर होकर इस बच्चे ने शिक्षा व्यवस्था की पोल पूरी तरह से खोल कर रख दी थी। अब एक बार फिर सोनू सुर्खियों में आ गया है। इस बार सोनू की मदद बॉलीवुड के अभिनेता सोनू सूद ने की है।

सोनू के घर के आगे लगा पत्रकारों का जमावड़ा

वहीं अब आलम यह है कि सोनू से बात करने के लिए पत्रकारों का घर के सामने जमावड़ा लगा हुआ है। 5 मिनट भी बात करने के लिए पत्रकारों को कई समय तक इंतजार करना पड़ता है। सुबह से रात तक सोनू पत्रकारों के सवालों के जवाब देता हुआ नजर आ रहा है। वहीं सोनू अब भी निडर और निर्भीक होकर पूरी तरह से जवाब दे रहा है।

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related