Homeदेशशालिनी यादव को ढूंढते रहे परिजन और Facebook पर 'फिजा फातिमा' बनकर...

शालिनी यादव को ढूंढते रहे परिजन और Facebook पर ‘फिजा फातिमा’ बनकर मिली

Date:

कानपुर: उत्तर प्रदेश के कानपुर में शालिनी यादव अपहरण कांड का राज खुल चुका है. शालिनी यादव का परिवार लगभग 2 महीने से अपनी बेटी को ढूंढ रहा था. अब उनकी बेटी का पता तो चला है, लेकिन नाम, धर्म और मैरिटल स्टेटस बदल चुका है. शालिनी यादव ने खुद फेसबुक पर एक वीडियो अपलोड करके अपने घरवालों को अपनी शादी की कहानी सुनाई है. शालिनी यादव इस वीडियो में अपने परिवारवालों को चकमा देकर भागने और फिर धर्म बदलकर शादी करने की बात कहती हुई दिखाई दे रही है. 

29 जून से ही लापता थी शालिनी यादव 
कानपुर के बर्रा 6 की रहने वाली युवती शालिनी यादव 29 जून से ही लापता थी. उसने अपने घरवालों से परीक्षा देने का बहाना बनाया और कहा कि वो लखनऊ जा रही है. जब शालिनी घर नहीं लौटी तो परिवार ने गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी.

फेसबुक पर शालिनी ने सुनाई प्रेम कहानी 
फेसबुक पर वायरल हुए शालिनी यादव के वीडियो में वो अपने मुंह से ये बताती हुई दिख रही है कि वो घरवालों से परीक्षा का बहाना बनाकर निकली और जूही लाल कालोनी के रहने वाले फैसल के साथ धर्म परिवर्तन कर पहले कोर्ट मैरिज की और फिर दोनों ने बाद में निकाह भी किया. शालिनी बता रही है कि वो फैसल को 6 साल से जानती है. 

शालिनी यादव अब फिजा फातिमा बन चुकी है
शालिनी यादव वीडियो में बता रही है कि उसने ये शादी अपनी मर्जी की है और उसका नाम अब फिजा फातिमा हो चुका है. वीडियो में उसके साथ प्रेमी फैसल भी दिख रहा है, जो कागजात दिखाने में उसकी मदद कर रहा है. शालिनी वीडियो में ये कहती हुई भी दिखाई दे रही है उसका परिवार लगातार उस पर वापस आने का दबाव डाल रहा है. 

परिजनों की तहरीर पर दर्ज हुआ मुकदमा 
इस पूरे मामले में लड़की के परिजन कुछ भी बोलने से इनकार कर रहे हैं. हालांकि सीओ किदवई नगर आलोक सिंह का कहना है कि परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है. पुलिस वायरल हो रहे वीडियो की भी जांच कर रही है.

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related