Homeदेशसंभल: मंदिर में मिला पुजारी और बेटे का शव, गले में...

संभल: मंदिर में मिला पुजारी और बेटे का शव, गले में भी निशान

Date:

पुलिस अधीक्षक यमुना प्रसाद ने बताया कि पुजारी अमर सिंह ने अपने 20 वर्षीय बेटे की गला घोंटकर हत्या करने के बाद खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. हालांकि, उन्होंने कहा कि यह प्राथमिक जांच में सामने आया है. 

संभल: उत्तर प्रदेश के संभल जिले में लॉकडाउन के बीच बुजुर्ग पुजारी और उसके बेटे की संदिग्ध मौत से सनसनी फैल गई. दो लोगों की संदिग्ध मौत से पुलिस और प्रशासन में हड़कंप मच गया. पुलिस अधीक्षक एसपी ने मौके पर पहुंचकर मौत के कारणों की तफ्तीश की. उन्होंने बताया कि बुजुर्ग पुजारी ने ही पहले अपने बेटे की हत्या की और उसके बाद खुद आत्महत्या कर ली.

नखास थाना इलाके के गांव रसूलपुर स्थित शिव मंदिर में पुजारी अमर सिंह अपने 20 वर्षीय बेटे जय वीर के साथ रहते थे. शुक्रवार सुबह अमर सिंह और उनके बेटे जयवीर का शव मंदिर में पड़ा मिला. अमर सिंह का शव शिव मंदिर के परिसर में पड़ा हुआ था, जबकि बेटे जयवीर का शव मंदिर परिसर में बने कमरे में पड़ा हुआ था

ग्रामीणों ने पुजारी और उनके बेटे की मौत की जानकारी नखासा थाना पुलिस को दी तो नखासा थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और ग्रामीणों से घटना की जानकारी ली. एसपी यमुना प्रसाद और एसडीएम राजेश कुमार भी घटनास्थल पर पहुंचे. एसपी यमुना प्रसाद ने जानकारी देते हुए बताया की बुजुर्ग पुजारी का बेटा मानसिक तौर पर बीमार था. उसकी वजह से बुजुर्ग पुजारी परेशान रहते थे. 

पुलिस अधीक्षक यमुना प्रसाद ने बताया कि पुजारी अमर सिंह ने अपने 20 वर्षीय बेटे की गला घोंटकर हत्या करने के बाद खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. हालांकि, उन्होंने कहा कि यह प्राथमिक जांच में सामने आया है. पुजारी और उनके बेटे की संदिग्ध मौत का स्पष्ट कारण शवों के पोस्टमार्टम के बाद ही पता चलेगा.

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related