HomeदेशRhea Chakraborty Arrested : NCB ने रिया चक्रवर्ती को किया गिरफ्तार

Rhea Chakraborty Arrested : NCB ने रिया चक्रवर्ती को किया गिरफ्तार

Date:

मुंबई: Rhea Chakraborty Arrested : NCB ने रिया चक्रवर्ती को किया गिरफ्तार :सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) मामले में ड्रग्स एंगल की जांच कर रही नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने रिया चक्रवर्ती को गिरफ्तार (Rhea Chakraborty Arrested) कर लिया गया है. उससे तीन दिन में करीब 30 घंटे पूछताछ की गई. पूछताछ में रिया ने ये बात कबूल की है कि वो सुशांत को ड्रग्स मुहैया कराती थी साथ ही वो ड्रग्स लेती भी थी. रिया को मेडिकल जांच के लिए लेकर गई है जिसके बाद उसे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कोर्ट के सामने पेश किया जाएगा. बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत की मौत के 86 दिन बाद रिया की गिरफ्तारी हुई है. 

रविवार और सोमवार को हुई पूछताछ के बाद अब आज तीसरे दिन भी पूछताछ के लिए रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) को NCB ने बुलाया था. 10.35 मिनट पर रिया NCB दफ्तर पहुंची और करीब सवा तीन बजे उसकी गिरफ्तारी की खबर आई. 

Rhea Chakraborty Arrested : NCB ने रिया चक्रवर्ती को किया गिरफ्तार

सूत्रों के अनुसार एनसीबी ने रिया से एक ऐसा सवाल किया जिसपर उसकी बोलती बंद हो गई. सूत्र के अनुसार NCB ने पूछा सबसे बड़ा सवाल जिसका रिया साफ जवाब नहीं दे पाई. NBC ने रिया से पूछा कि, ‘आप अपने बीमार दोस्त को दवा देंगे या ड्रग्स?’ जिसका जवाब देने में रिया सकपका गई. दरअसल रिया चक्रबर्ती ने एनसीबी अधिकारियों को जांच के दौरान बताया कि सुशांत के कहने पर ही उसने सुशांत को ड्रग दिया, सुशांत ने दबाव डाला, इसीलिए दिया गया. 

इसके बाद अधिकारियों ने जब रिया से पूछा कि आपको ये बात तो पता थी कि सुशांत साइकियाट्रिस्ट से दवाइयां ले रहे थे? जिसका जवाब रिया ने ‘हां’ में दिया, इसी कड़ी में जब अधिकारियों ने रिया से अगला सवाल किया तो रिया की बोलती बंद हो गई.

Rhea Chakraborty Arrested :रिया ने कबूल किया जुर्म

NCB की पूछताछ में रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) ने कबूल किया वो नशे की सिगरेट का सेवन करती थी. रिया ने पूछताछ में कबूल किया की वो BUD से भरी सिगरेट पीती थी. यानी गांजे से भरी सिगरेट का सेवन करती थी. रिया ने सुशांत के साथ नशे की सिगरेट पीने की बात कबूल की. रिया के घर से बरामद इलेक्ट्रॉनिक गेजेट्स से ये बड़ा खुलासा हुआ है. रिया के घर से बरामद उसके पुराने मोबाइल फोन, लेपटॉप, टैबलेट को NCB ने बरामद किया था. जिसकी फोरेंसिक जांच में ये खुलासा हुआ है. 

Rhea Chakraborty Arrested : ड्रग्स मंडली के राज 

रिया के घर से बरामद हुए गेजेट्स में यह खुलासा हुआ है कि साल 2017, 2018, 2019 में रिया की ड्रग्स मंडली काफी ज्यादा ऐक्टिव थी.  NCB के सामने रिया की ड्रग्स मंडली के कई राज सामने आए हैं. साल 2017, 2018, 2019 से जुड़े है. जांच एजेंसियों के हाथ रिया के घर से बरामद इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस में ड्रग्स मंडली से जुड़े फोटो, वीडियो, व्हाट्सएप चैट्स, SMS बरामद हुए हैं, जिसमें बॉलीवुड के कई बड़े चेहरे दिखाई दे रहे हैं. बॉलीवुड के वो तमाम बड़े चेहरे अब NCB के रडार पर आ गए हैं. 

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related