HomeदेशLockdown : रमजान के लिए जारी की एडवाइजरी, जानें क्या दिए निर्देश

Lockdown : रमजान के लिए जारी की एडवाइजरी, जानें क्या दिए निर्देश

Date:

Lockdown : छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड ने रमजान को लेकर जारी की एडवाइजरी, जानें क्या दिए निर्देश, कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए सभी मंदिर, मस्जिद, चर्च और गुरुद्वारों को बंद करने का आदेश दिया गया है. लोगों से घरों में रहकर इबादत करने की अपील की जा रही है.

रायपुर: कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए सभी मंदिर, मस्जिद, चर्च और गुरुद्वारों को बंद करने का आदेश दिया गया है. लोगों से घरों में रहकर इबादत करने की अपील की जा रही है. वहीं छत्तीसगढ़ में रमजान महीने के लिए वक्फ बोर्ड ने एडवाइजरी जारी की है.

वक्फ बोर्ड ने घरों में ही रहकर नमाज पढ़ने और सोशल डिस्टेंसिंग के लिए निर्देश जारी किए हैं. बोर्ड की ओर से कहा गया है कि रमजान महीने के दौरान प्रदेश की सभी मस्जिदो में नही नमाज होगी.

आपको बता दें कि आगामी 25 अप्रैल से 1 महीने के लिए शुरू हो रहे रमजान के मद्देनजर एडवाइजरी जारी की गई है. निर्देश में शासन के जारी लॉकडाउन के आदेशों का कड़ाई से पालन करने को कहा गया है. बोर्ड ने कहा कि प्रदेश की मस्जिदों में समयनुसार लाउडस्पीकर पर अजान देने की सुविधा जारी रहेगी.

आपको बता दें कि रमजान का महीना कई मायनों में अलग और खास है. अल्लाह ने इसी महीने में दुनिया में कुरान शरीफ को उतारा था जिससे लोगों को इल्म और तहजीब की रोशनी मिली.

यह महीना मोहब्बत और भाईचारे का संदेश देने वाले इस्लाम के सार-तत्व को भी जाहिर करता है. इस पूरे महीने में रोजे रखे जाते हैं. रोजे में ना सिर्फ भूख और प्यास बल्कि हर निजी ख्वाहिश पर काबू करने की कवायद है.

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related