पुलवामा / मोदी ने 40 शहीदों को परिक्रमा कर श्रद्धांजलि दी, राजनाथ ने पार्थिव देह को कंधा दिया

SHUBHAM SHARMA
2 Min Read

कश्मीर से दिल्ली लाए गए शहीदों के पार्थिव शरीर, राहुल-केजरीवाल ने भी श्रद्धांजलि दी

pulwama shaheed photos

नई दिल्ली.  पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हुए सीआरपीएफ जवानों की पार्थिव देह को शुक्रवार शाम 7 बजे पालम एयरपोर्ट पर लाया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 40 शहीदों को श्रद्धांजलि दी और उनकी पार्थिव देहों की परिक्रमा की। एयरपोर्ट पर गृह मंत्री राजनाथ सिंह, रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण, तीनों सेनाओं के प्रमुखों और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी समेत, तमाम केंद्रीय मंत्रियों ने जवानों को श्रद्धांजलि दी।

इससे पहले राजनाथ सिंह जम्मू-कश्मीर पहुंचे। यहां उनके साथ कश्मीर के राज्यपाल सत्यपाल मलिक, सेना के उत्तरी कमान के चीफ लेफ्टिनेंट जनरल रणबीर सिंह ने श्रीनगर में श्रद्धांजलि दी। राजनाथ सिंह ने जवानों की पार्थिव देह को कंधा दिया। उन्होंने कहा- पुलवामा हमले के बाद फैसला किया गया है कि सुरक्षा बलों के बड़े काफिले गुजरने पर आम लोगों को का परिवहन रोक दिया जाएगा। इससे नागरिकों को परेशानी होगी, हम इसके लिए माफी मांगते हैं। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, हमले के गुनहगारों को सजा जरूर मिलेगी। हमने इसके लिए सुरक्षा बलों को पूरी स्वतंत्रता दे दी है। सैनिकों के शौर्य पर भरोसा है। जवानों के खून की बूंद-बूंद का बदला लेंगे।

हमले का मुंहतोड़ जवाब देंगे- मोदी

मोदी ने पाकिस्तान को हमले का जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि हमें अस्थिर करने के उनके मंसूबे कामयाब नहीं होंगे। हिन्दुस्तान इस हमले का मुंहतोड़ जवाब देगा। उन्होंने कहा, ”आतंकी हमले की वजह से लोगों में जितना आक्रोश है उसे मैं भलि-भांति समझ रहा हूं। इस समय जो देश की अपेक्षाएं हैं, कुछ कर गुजरने की भावनाएं हैं, वो भी स्वाभाविक है। हमारे सुरक्षा बलों को पूर्ण स्वतंत्रता दे दी गई है। मुझे पूरा भरोसा है कि देशभक्ति के रंग में रंगे लोग सही जानकारियां एजेंसियों को पहुंचाएंगे, ताकि हमारी लड़ाई और मजबूत हो सके।”

pulwama shaheed photos
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *