Homeदेशप्रियंका गांधी की अपील Free किया जाए Mobile Recharge

प्रियंका गांधी की अपील Free किया जाए Mobile Recharge

Date:

नई दिल्ली:  देश कोरोना वायरस (Corona Virus) से जूझ रहा है। जिसमे केंद्र सरकार को सभी विपक्षी पार्टियों का भी खुलकर समर्थन मिला है। वहीं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने देश के सभी टेलीकॉम कंपनियों से आग्रह किया है कि वे अगले 1 महीने के लिये सभी ऐसे लोग जो दिहाड़ी मजदूर है उनके मोबाइल को फ्री कर दिया जाए।

प्रवासी मजदूरों की पीड़ा को समझना जरुरी

प्रियंका गांधी ने कहा देश में लॉकडाउन के बाद सबसे ज्यादा कहर भी प्रवासी मजदूरों पर पड़ा है जो पैदल हो या कोई भी साधन का सहारा लेकर अपने राज्य जाने के लिये बेताब है। ऐसे सभी लोगों को रास्ते में मोबाइल रिचार्ज खत्म होने पर भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। उन्हें अपने परिजनों से बातजीत जारी रहे इसके लिये सभी टेलीकॉम कंपनियों को मानवता दिखानी चाहिये।

सभी निभायें राष्ट्रीय जिम्मेदारी

उन्होंने कहा कि देश अभी संकट के दौर से गुजर रहा है। ऐसे में टेलीकॉम कंपनी यदि अगले 1 महीनों के लिये रिचार्ज फ्री कर देती है तो यह भी बहुत बड़ा देश भक्ति होगा। उन्होंने याद दिलाया कि यह हम सभी का राष्ट्रीय जिम्मेदारी है कि गरीबों का हर हाल में क्याल रखा जाए। बता दें कि प्रियंका गांधी से पहले राहुल गांधी ने पीएम नरेंद्रमोदी को पत्र लिखकर आश्वासन दिया था कि इस संकट के समय लाखों कांग्रेसी कार्यकर्ता उनके साथ खड़ी है। उन्होंने सरकार को गरीबों के हित में कुछ कदम उठाने के भी सुझाव दिये थे।

कोरोना वायरस का बढ़ता जा रहा हैं प्रकोप

मालूम हो कि देश में लॉकडाउन तब लगाने की स्थिति बनी जब कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या अचानक बढ़ने लगी। हालांकि पीएम नरेंद्र मोदी ने पहले 22 मार्च को देश में जनता कर्फ्यू को सफल बनाने की अपील जनता से की थी। उसके बाद बीते मंगलवार को लकडाउन पूरे देश में लागू करने की घोषणा की थी।

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related