Homeदेशप्रधानमंत्री मोदी कल करेंगे असम और पश्चिम बंगाल का दौरा, कई योजनाओं...

प्रधानमंत्री मोदी कल करेंगे असम और पश्चिम बंगाल का दौरा, कई योजनाओं का करेंगे शिलान्यास

Date:

नई दिल्‍ली। पश्चिम बंगाल और असम में आगामी विधानसभा चुनावों की आहट के बीच सियासी सरगर्मी तेज हो गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को असम और पश्चिम बंगाल का दौरा करेंगे। इस दौरे के दौरान वह इन राज्यों में विभिन्न योजनाओं की आधारशिला रखेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय (Prime Minister’s Office, PMO) की ओर से साझा की गई जानकारी के मुताबिक प्रधानमंत्री मोदी असम में दो अस्पतालों की आधारशिला रखेंगे। वहीं पश्चिम बंगाल के हल्दिया में कई परियोजनाओं का शिलान्यास रखेंगे।

समाचार एजेंसी पीटीआइ ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि प्रधानमंत्री मोदी असम में राजमार्गों एवं प्रमुख जिलों की सड़कों के उन्नयन वाले ‘असोम माला’ योजना की शुरुआत भी करेंगे। पीएमओ की ओर से जारी आधिकारिक बयान में बताया गया है कि प्रधानमंत्री असम के विश्वनाथ और चराइदेव में 1100 करोड़ रुपए की लागत से 500 बिस्तरों की क्षमता का बनने वाले दो मेडिकल कॉलेजों और अस्पतालों की आधारशिला भी रखेंगे। इनमें एमबीबीएस की 100 सीटें होंगी।

पश्चिम बंगाल में प्रधानमंत्री कई कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी बंगाल में भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन द्वारा निर्मित एलपीजी आयात टर्मिनल और दुर्गापुर प्राकृतिक गैस पाइप सेक्शन को भी राष्ट्र को समर्पित करेंगे। मालूम हो कि दोनों राज्यों में इसी साल मार्च अप्रैल में विधानसभा चुनाव होने हैं। बीते एक पखवाड़े में प्रधानमंत्री का असम और पश्चिम बंगाल का यह दूसरा दौरा होगा।

उल्‍लेखनीय है कि भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा पश्चिम बंगाल में शनिवार को नाडिया जिले से ममता बनर्जी की सरकार के खिलाफ ‘परिवर्तन यात्रा’ शुरू करेंगे। भारतीय जनता पार्टी की ओर से जारी बयान के मुताबिक यह यात्रा पांच चरणों में राज्य के सभी 294 विधानसभा क्षेत्रों से होकर गुजरेगी। समाचार एजेंसी पीटीआइ की रिपोर्ट में कहा गया है कि नड्डा यात्रा शुरू होने से पहले कुछ समारोहों में शामिल भी हो सकते हैं। भाजपा अध्‍यक्ष मालदा जिले के शाहपुर गांव में तीन हजार से ज्यादा किसानों के साथ भोजन भी करेंगे।

Khabar Satta
Khabar Sattahttps://khabarsatta.com
खबर सत्ता डेस्क, कार्यालय संवाददाता

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

सफ़र, चायवाला से प्रधानमंत्री तक

भारत की लोकतांत्रिक यात्रा में कुछ व्यक्तित्व ऐसे होते...