Homeदेशप्लेटफार्म टिकट की कीमत में तीन गुना बढ़ोतरी, रेलवे ने बताया- आखिर...

प्लेटफार्म टिकट की कीमत में तीन गुना बढ़ोतरी, रेलवे ने बताया- आखिर क्‍यों उठाया गया ये कदम

Date:

नई दिल्ली। दुनिया भर में जारी कोविड-19 महामारी के बीच रेलवे मंत्रालय ने प्लेटफार्म के टिकट की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है। मंत्रालय का कहना है कि यह अस्थायी फैसला है जो यात्रियों की सुरक्षा और स्टेशनों पर अधिक भीड़ के जमा होने से रोकने के लिए लिया गया है। इस फैसले के बाद जिस प्लेटफार्म टिकट की कीमत 10 रुपये थी अब 30 रुपये हो गई।

बता दें कि बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए एक साल पहले प्लेटफार्म टिकट की सुविधा को बंद किया गया था। इससे केवल यात्रा करने वाले ही स्टेशन पर आ सकते थे और भीड़ जमा होने पर रोक थी। लेकिन अब जहां हर काम दोबारा सामान्य हो रहा है वहीं इस सुविधा को भी फिर से बहाल किया गया है लेकिन एहतियात के साथ।

इस ऐलान के साथ मंत्रालय ने बताया कि स्टेशनों पर भीड़ को नियंत्रित करना डिविजनल रेलवे मैनेजरों (DRMs) की जिम्मेदारी है। साथ ही कहा, ‘यह अस्थायी फैसला है और यात्रियों के हित में रेलवे प्रशासन द्वारा लिया गया है ताकि स्टेशनों पर जो भीड़ होती है उसे रोका जा सके।’ मंत्रालय ने बताया, ‘स्टेशन पर अधिक लोगों के आने से भीड़ हो जाती है और इसे रोकने के लिए समय समय पर प्लेटफार्म टिकट के शुल्क को बढ़ाया जाता है। यह अधिकार उक्त स्टेशन के  DRMs कर है।’ इस तरह के फैसले कई सालों से हालात के मद्देनजर लिए जाते रहे हैं। इसमें नया कुछ नहीं है।  इससे पहले रेलवे ने कम दूरी तय करने वाली ट्रेनों की टिकट की भी कीमतों में बढ़ोतरी की थी  ताकि गैरजरूरी सफर को रोका जा सके।

Khabar Satta
Khabar Sattahttps://khabarsatta.com
खबर सत्ता डेस्क, कार्यालय संवाददाता

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related