HomeदेशPakistani PIA Balloon: राजस्थान के श्रीगंगानगर में ‘पाकिस्तानी गुब्बारे’ ने उड़ाई पुलिस...

Pakistani PIA Balloon: राजस्थान के श्रीगंगानगर में ‘पाकिस्तानी गुब्बारे’ ने उड़ाई पुलिस की नींद, क्या है मामला?

पाकिस्तानी झंडा देखकर ही लोग सकते में आ गए और गांव में लोगों के बीच हड़कंप मच गया. निवासियों ने तुरंत इस बात की सूचना पुलिस विभाग को दे दी.

Date:

राजस्थान के (Rajasthan) के घड़साना गांव में पाकिस्तानी गुब्बारा (PIA Airplane Balloon) उड़ता दिखने से हड़कंप मच गया. यह गुब्बारा हीरानगर के सोत्रा चक गांव में मिला. पाकिस्तानी गुब्बारे (Pakistani balloon) को देखते हुए गांवों में हलचल मच गई. लोगों ने इस बात की तुरंत पुलिस को जानकारी दी. पाकिस्तानी (Pakistan News) गुब्बारे की सूचना पाते ही तुरंत पुलिस की टीम घड़साना गांव में पहुंची और गुब्बारे को नीचे उतार कर अपने कब्जे में लिया. इस घटना के बाद से सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट कर दिया गया है.

यह घटना बुधवार के शाम की है, जब हीरानगर के सोत्रा चक गांव के लोग आराम से अपने घरों के बाहर बैठे हुए थे तभी उन्हें आसमान में एक पाकिस्तानी गुब्बारा उड़ता दिखाई दिया. गुब्बारा हवाई जहाज के आकार में था. इस गुब्बारे पर हिंदी और ऊर्दू में PIA लिखा था जिसका मतलब पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस (Pakistan International Airlines) होता है. पीआईए के साथ ही बैलून में पाकिस्तान का झंडा भी बना हुआ है.

पाकिस्तानी झंडे से पहचान हुई

पाकिस्तानी झंडा देखकर ही लोग घबरा गए और गांव में लोगों के बीच हड़कंप मच गया. निवासियों ने तुरंत इस बात की सूचना पुलिस विभाग को दी. मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने गुब्बारे को नीचे उतारा और उसे कब्जे में लिया. इस पूरे मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. फिलहाल शुरुआती जांच के बाद पुलिस का कहना है कि हो सकता है कि हवा के चलने की दिशा के कारण PIA का गुब्बारा भारतीय सीमा में प्रवेश कर गया हो.

नहीं मिला कुछ भी संदिग्ध

प्रारंभिक जांच में गुब्बारे के साथ कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है लेकिन पुलिस द्वारा पाकिस्तान से हवा के रुख के साथ उड़ कर आए पाकिस्तानी गुब्बारे को कब्जे में लेकर उसकी जांच शुरू कर दी है. गौरतलब है कि प्रदेश के सीमावर्ती जिले श्रीगंगानगर में गाहे-बगाहे हवा के रुख के साथ पाकिस्तानी गुब्बारे आते रहते हैं और अक्सर खेतों में काम करने के दौरान ग्रामीणों को यह पाकिस्तानी गुब्बारे मिलते रहते हैं लेकिन सतर्कता बरती जा रही है .

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related