Homeदेशकिंग खान के सपोर्ट में पाकिस्तानी एंकर, भारत छोड़ पाकिस्तान आने की...

किंग खान के सपोर्ट में पाकिस्तानी एंकर, भारत छोड़ पाकिस्तान आने की दी सलाह

Date:

ड्रग्स केस में गिरफ्तार आर्यन खान के पिता शाहरुख खान को बॉलीवुड से बहुत सपोर्ट मिल रहा है पर इस मामले को लेकर मुंबई में जमकर राजनीति भी हो रही और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की जांच पर सवाल उठाये जा रहे है। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की कार्रवाई को लेकर भी बहुत से सवाल उठ रहे है। इस बीच अब पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान से भी प्रतिक्रिया आने लगी है। पाकिस्तान के मशहूर एंकर वकार ज़ाका ने शाहरुख खान को ट्वीट किया, एंकर वकार ज़ाका ने ट्वीट करते हुए शाहरुख़ खान को परिवार संग पाकिस्तान आकर बस जाने की सलाह दी है।


पाकिस्तान के होस्ट वकार ज़ाका ने शाहरुख खान को ट्वीट कर कहा, “शाहरुख खान सर, आप भारत छोड़ो और अपने परिवार के साथ पाकिस्तान आकर बस जाइए। नरेंद्र मोदी सरकार आपके परिवार के साथ जो कर रही है, वह बिल्कुल गलत है।”


इतना ही नहीं साथ ही उन्होंने SRK के सपोर्ट में खड़े होने की बातभी कही। उन्होंने कहा- मैं शाहरुख खान के साथ खड़ा हूं। इसके बाद इस ट्वीट को जमकर ट्रोल किया गया। आपको बता दे इस ट्वीट के बाद कुछ लोग उनका समर्थन कर रहे है और कुछ लोग उनका मज़ाक बना रहे है। आपको बता दे कि आर्यन खान चार अक्टूबर से नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) की हिरासत में हैं और उन्हें अभी तक जमानत नहीं मिल पाई है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related